Rajasthan Budget : जानिए बजट में क्या हुई वन-पर्यावरण से जुड़ी घोषणाएं

Rajasthan Budget : जानिए बजट में क्या हुई वन-पर्यावरण से जुड़ी घोषणाएं

राजस्थान में भजनलाल सरकार ने आज अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के रूप में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश किया।

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार ने आज अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री के रूप में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विधानसभा में बजट पेश किया। वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2 घंटे 50 मिनट लंबा बजट भाषण दिया जिसमें बजट में वन-पर्यावरण से जुड़ी घोषणाएं की गई है।

ये हुई घोषणाएं

  • मिशन हरयालो राजस्थान शुरू किया जाएगा।
  • 5 वर्ष में 4000 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।
  • प्रदेश में हर साल 10 करोड़ पौधे तैयार करने के लिए 50 नर्सरी।
  • 540 नर्सरियों के संवर्धन कार्य किए जाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में आमजन की सहभागिता से एक-एक मातृवन बनेंगे।
  • पौधों के सर्वाइवल के लिए 2000 लोगों को वन मित्र लगाया जाएगा।
  • इन्हें इन्सेटिंव दिया जाएगा।
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
  • मनरेगा में रिटायर्ड कर्मचारी गार्जियन बनाए जाएंगे।
  • मनरेगा में चारागाह विकास, वृक्षारोपण पर 1650 करोड़ खर्च होंगे।
  • जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, भरतपुर में 175 करोड़ से पौधारोपण, पार्क विकास होंगे।
  • ज्वाइंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट कमेटी बनाई जाएंगी।
  • झालाना में 40 करोड़ से फॉरेस्ट मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीटयूट खुलेगा।
  • घना पक्षी विहार, भरतपुर में वन्यजीव संरक्षण के कार्य किए जाएंगे।
  • प्रदूषण रोकथाम के लिए 10 हजार इलेक्ट्रिक कुकिंंग सिस्टम बांटे जाएंगे।
  • इस पर 15 करोड़ की राशि खर्च होगी।
  • वायु गुणवत्ता पर्यवेक्षण के लिए कवायद।
  • अलवर और भिवाड़ी में अर्ली वार्निंग सिस्टम शुरू किए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत