हेरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाओं से लैस हो राजस्थान मंडपम : मुख्यमंत्री

राजस्थान मंडपम के संबंध में उच्चस्तरीय बैठक

हेरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाओं से लैस हो राजस्थान मंडपम : मुख्यमंत्री

हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ विकसित की जाएं सुविधाएं

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार औद्योगिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान मंडपम के माध्यम से व्यापारिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि प्रदेश बड़े-बड़े आयोजनों के लिए पहली पसंद बनने के साथ ही यहां कॉन्फ्रेंस टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। शर्मा सीएमआर पर जयपुर में प्रस्तावित राजस्थान मण्डपम की कार्य योजना के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान मंडपम में हॉलिस्टिक अप्रोच के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की पुख्ता कार्य योजना बनाई जाए ताकि यहां पर छोटे से लेकर बड़े प्रकार के आयोजन सुगमता से हो सके।

प्रदेश के लिए हो गर्व का विषय
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकास के साथ विरासत भी’ संकल्प को ही आधार मानते हुए राजस्थान मण्डपम में प्रदेश के हेरिटेज के साथ हाईटेक सुविधाएं विकसित की जाए, जिससे यह स्थल सांस्कृतिक और व्यावसायिक आयोजनों के साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख आकर्षण केन्द्र भी हो एवं यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय भी बन सके। बैठक में उन्होंने विकसित होने वाले कन्वेंशन सेन्टर, एक्जीबिशन सेन्टर, मीटिंग हॉल एवं आगन्तुकों के लिए पार्किंग सुविधाओं को विकसित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में राजस्थान मंडपम के निर्माण की प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में प्रस्तुतीकरण भी दिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला