राजस्थान पावर सेक्टर डिजिटल कॉन्क्लेव : सरकार की नीतियों से ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ़ा आगे, ऊर्जा मंत्री बोले- डिजिटल तकनीक से प्रदेश के ऊर्जा ढांचे को बनाएं मजबूत 

आधारभूत ढांचे को मजबूत करना बेहद आवश्यक है

राजस्थान पावर सेक्टर डिजिटल कॉन्क्लेव : सरकार की नीतियों से ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बढ़ा आगे, ऊर्जा मंत्री बोले- डिजिटल तकनीक से प्रदेश के ऊर्जा ढांचे को बनाएं मजबूत 
प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने कहा कि पावर सेक्टर में डेटा एनालिसिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ा है।

जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ा है। सरकार का प्रयास है कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से प्रदेश के ऊर्जा ढांचे को मजबूत और आमजन से जुड़ी विद्युत सेवाओं को सुगम बनाया जाए। नागर मंगलवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में राजस्थान पावर सेक्टर डिजिटल कॉन्क्लेव में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से बिजली की मांग और इस क्षेत्र की अहमियत भी बढ़ी है। उसे देखते हुए विद्युत निगमों तथा उनके आधारभूत ढांचे को मजबूत करना बेहद आवश्यक है।

प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने कहा कि पावर सेक्टर में डेटा एनालिसिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर क्षेत्र में तकनीक का उपयोग बढ़ा है। इसे देखते हुए प्रदेश के गांव-ढाणी में फैली लाखों किलोमीटर लंबी विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और हजारों ग्रिड सब स्टेशनों में फैले डिस्ट्रिब्यूशन एवं ट्रांसमिशन नेटवर्क को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना जरूरी है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के विद्युत क्षेत्र में मौजूद डिजिटल प्रणालियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस कॉन्क्लेव में पावर सेक्टर को आईटी आधारित सॉल्यूशन प्रदान करने वाली नामी कंपनियों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। 

 

Tags: energy

Post Comment

Comment List

Latest News

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता 29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय...
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....