राजस्थान राज्य सहकारी संघ की बैठक: प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिक्षा और प्रशिक्षण के होंगे कार्यक्रम, सहकारी संघ में रिक्त पदों को भरेंगे 

विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया

राजस्थान राज्य सहकारी संघ की बैठक: प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिक्षा और प्रशिक्षण के होंगे कार्यक्रम, सहकारी संघ में रिक्त पदों को भरेंगे 

राजस्थान राज्य सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा नेहरू सहकार भवन में आयोजित हुई।

जयपुर। राजस्थान राज्य सहकारी संघ की वार्षिक आमसभा नेहरू सहकार भवन में आयोजित हुई। आमसभा में संघ को अधिक सशक्त बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई एवं विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। आमसभा को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त रजिस्ट्रार एवं राजस्थान राज्य सहकारी संघ के प्रशासक भोमा राम ने कहा कि संघ राज्य की एक गैर लाभकारी शीर्ष सहकारी संस्था है, जिसका उद्देश्य सहकारिता आन्दोलन को मजबूत करना है। 

संघ द्वारा आयोजित किए जाने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में वृद्धि किया जाना अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा वर्ष पर्यंत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें संघ की भी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। 

भोमा राम ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के अंतर्गत प्रत्येक सहकारी सदस्य को जागरूक बनाया जा रहा है। देश का हर पांचवां व्यक्ति किसी न किसी रूप में सहकारिता से जुड़ा हुआ है। इस नेटवर्क को और व्यापक बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने ‘सहकार से समृद्धि’ योजना की 54 पहलों के तहत नई समितियों के गठन, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन, एम-पैक्स, गोदाम निर्माण, म्हारो खातो, म्हारो बैंक, एफपीओ और कार्मिक प्रशिक्षण आदि पर जोर दिया।

 

Read More करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Read More अजमेर में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्ट ऑफिस परिसर में स्थित कार्यालय पर आज दोपहर मिली चेतावनी; कलेक्ट्रेट, दरगाह और कोर्ट के बाद नया अलर्ट

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत