राजस्थान की टीम का पंजाब में छापा : भ्रूण परीक्षण में रिटायर्ड नर्स गिरफ्तार, अल्ट्रा साउंड मशीन सीज

सेल के एएसपी जाखड़ की टीम ने पंजाब से पहले 12 मई को गुजरात में की थी कार्रवाई 

राजस्थान की टीम का पंजाब में छापा : भ्रूण परीक्षण में रिटायर्ड नर्स गिरफ्तार, अल्ट्रा साउंड मशीन सीज

टीम ने रेकी की तो सूचना सही मिली। इसके बाद डिकॉय ऑपरेशन में गर्भवती महिला को शामिल किया।

जयपुर। राजस्थान के चिकित्सा विभाग की पीसीपीएनडीटी सेल ने राजस्थान के साथ ही बाहरी राज्य गुजरात के बाद अब पंजाब में अवैध भू्रण लिंग जांच का खुलासा कर कार्रवाई की है। शुक्रवार को पंजाब में डिकॉय ऑपरेशन किया। दो दिन पहले ही गुजरात में डिकाय ऑपरेशन किया गया था। पंजाब में इस अवैध काम में लिप्त 72 वर्षीय रिटायर्ड नर्स शारदा देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन को सीज कर दिया गया है। मौजूद डॉक्टर की भूमिका की पीबीआई थाना पुलिस जांच कर रही है। सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि राजस्थान की टीम को सूचना मिली थी कि पंजाब से लगते एरिया से श्रीगंगानगर का एक दलाल गर्भवती महिलाओं को पंजाब के अबोहर शहर ले जाकर भू्रण की लिंग जांच कराता है। टीम ने रेकी की तो सूचना सही मिली। इसके बाद डिकॉय ऑपरेशन में गर्भवती महिला को शामिल किया। दलाल राजीव कुमार से संपर्क किया।

उसे पांच हजार रुपए एडवांस दिए। उसने गर्भवती महिला को पंजाब भेज दिया। अबोहर सुंदर नगरी की गली नंबर दो निवासी रिटायर्ड नर्स शारदा देवी ओबेरॉय ने 35 हजार रुपए लिए और महिला को महालक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गई। यहां जांच के बाद गर्भ में लड़का होना बताया। इस पर एक हजार रुपए बधाई भी मांगी। गर्भवती महिला का इशारा मिलते ही टीम ने नर्स को हिरासत में ले लिया। प्रथम दृष्ट्या डॉ. मनीष शर्मा ने इससे इनकार किया कि उसकी कोई मिलीभगत है। रिटायर्ड नर्स को न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। दलाल राजीव की तलाश की जा रही है। 

लिंग चयन की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर इस तरह की कार्रवाई जारी रखेंगे। राजस्थान सरकार लिंगानुपात में सुधार के लिए सख्त कदम उठा रही है और इस तरह के ऑपरेशन उसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।
-भारती दीक्षित, राज्य प्राधिकृत अधिकारी, पीसीपीएनडी सैल 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका