मददगार बना राजकॉप एप :  एक क्लिक पर युवती को मिली मदद, परिचित मनचला कर रहा था छेड़छाड़ 

मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

मददगार बना राजकॉप एप :  एक क्लिक पर युवती को मिली मदद, परिचित मनचला कर रहा था छेड़छाड़ 

सन्देश के अनुसार त्रिवेणी बत्ती के सामने उसके साथ एक लड़का छेड़छाड़ और गाली गलौज कर उसका मोबाइल छीन रहा था। 

जयपुर। राजस्थान पुलिस की ओर से महिलाओं की मदद के लिए राजकॉप एप पर डवलप किए नए फीचर नीड हेल्प की मदद से झुंझुनूं की रहने वाली एक युवती को ना केवल तत्काल पुलिस की मदद मिली और पुलिस ने छेड़छाड़ और दोस्ती का दबाव बना रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आईजी एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि सुबह राजकॉप एप में करीब 6 बजकर 26 मिनट पर झुंझुनूं निवासी एक युवती का संदेश आया जो जयपुर में एक हॉस्टल में रहकर फर्स्ट ग्रेड टीचर की कोचिंग कर रही है। सन्देश के अनुसार त्रिवेणी बत्ती के सामने उसके साथ एक लड़का छेड़छाड़ और गाली गलौज कर उसका मोबाइल छीन रहा था। 

संदेश पर बिना समय गवाएं राजकॉप एप रूम में कार्यरत प्रभारी एएसआई सुनीता शर्मा ने अभय कमांड सेंटर को सूचना दी। इसके आधार पर महेश नगर थाना पुलिस की 112 गाड़ी तुरंत गोपालपुरा बायपास रिद्धि सिद्धि चौराहा पर पहुंची और आरोपी पवन तंवर निवासी गांव गांवली पाटन सीकर को दस्तयाब कर थाने पर लाए। युवती से समझाइश कर रिपोर्ट ले मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

दोस्ती का बना रहा था दबाव 
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी पवन उसका क्लासमेट रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दोनों ही जयपुर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। काफी समय से पवन उसे मैसेज और कॉल कर परेशान कर रहा था तो उसने ब्लॉक कर दिया। आज सुबह वह कोचिंग के लिए जा रही थी तो आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर ब्लॉक करने पर गाली गलौज की। जब उसने मोबाइल से राजकॉप एप पर संदेश भेजा, तो उसने मोबाइल भी तोड़ दिया। चूंकि एप से मैसेज भेजा जा चुका था सो मोबाइल तोड़ दिए जाने के बावजूद पुलिस को लोकेशन ट्रेस करने में परेशानी नहीं हुई। युवती ने यह भी बताया कि राजकॉप सिटीजन एप के बारे में जानकारी उसे पुलिस की कालिका टीम ने कोचिंग सेंटर पर चलाए गए जागरूकता अभियान के दौरान प्राप्त हुई थी। 

ऐसा है राजकॉप सिटीजन एप
आईजी कविराज ने बताया कि राजकॉप सिटीजन ऐप राजस्थान पुलिस की एक एप है। इस ऐप से नागरिक सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस ऐप में कई फीचर हैं, जैसे कि शिकायत दर्ज कराना, किराएदार का सत्यापन कराना, अपनी पंजीकृत शिकायतों का ट्रैक करना, महिला सुरक्षा से जुड़ी सुविधा, एसओएस पैनिक बटन आदि। राजकॉप सिटीजन ऐप में महिला सुरक्षा सेक्शन में मदद चाहिए टैब है, इस टैब पर क्लिक करके महिलाएं तुरंत पुलिस की मदद पा सकती हैं।

Read More मोदी सरकार के कमीशन की सिफारिश को ही नहीं मान रही केन्द्र सरकार : गहलोत

 

Read More जलदाय विभाग की देरी उपभोक्ताओं पर भारी, छह महीनों से पानी के बिल उपभोक्ताओं को नहीं गए बांटे  

Tags: rajkop

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सैन्य विमान खाड़ी में क्रैश : दोनों पायलट को पानी से सुरक्षित निकाला बाहर, सेना ने की पुष्टि  अमेरिकी सैन्य विमान खाड़ी में क्रैश : दोनों पायलट को पानी से सुरक्षित निकाला बाहर, सेना ने की पुष्टि 
अमेरिकी सेना का एक विमान डिएगो खाड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, डिएगो अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी
पलाश वास्वानी ने बताया अपने इंजीनियर से निर्देशक बनने तक के सफर के बारे में 
डिजिटल इंडिया भूमि रिकॉर्ड योजना : ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए शहरी क्षेत्रों की होगी डिजिटल मैपिंग, नक्शा तैयार करने के लिए ड्रोन सर्वे शुरू 
गागरीन सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र की भूमि होगी अवाप्त, अधिग्रहण के लिए सरकार की विज्ञप्ति जारी
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आईआईए स्टूडेंट चैप्टर इंस्टालेशन सेरेमनी आयोजित
प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे विकास कार्य : मुख्यमंत्री ने 24 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृत, किसानों-व्यापारियों को मिलेगी उन्नत सुविधाएं
संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन : वन सीमावर्ती समुदायों की रक्षा के लिए प्रदर्शन, प्रियंका गांधी ने लिया हिस्सा