पलाश वास्वानी ने बताया अपने इंजीनियर से निर्देशक बनने तक के सफर के बारे में 

आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट होने से लेकर स्टोरीटेलिंग में अपने असली जुनून को पहचानने तक 

पलाश वास्वानी ने बताया अपने इंजीनियर से निर्देशक बनने तक के सफर के बारे में 

निर्देशक पलाश वास्वानी ने इंजीनियर से निर्देशक बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया है।

मुंबई। निर्देशक पलाश वास्वानी ने इंजीनियर से निर्देशक बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया है। राजश्री प्रोडक्शंस की ओटीटी डेब्यू सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ अपनी रिलीज के बाद से ही सोनी लिव पर धूम मचा रही है। यह प्यार, पारिवारिक मूल्यों और संगीत की भावनात्मक धुनों से सजी कहानी  है। ‘गुल्लक’ जैसी पारिवारिक मनोरंजक सीरीज के निर्देशक पलाश वास्वानी ने इसे निर्देशित किया है। मुख्य भूमिकाओं में ऋतिक घनशानी (ऋषभ) और आयशा कादुस्कर (सुरभि) नजर आ रहे हैं। इनके साथ अनुभवी कलाकारों की शानदार टोली है, जिसमें कंवलजीत सिंह, अल्का अमीन, दीपिका अमीन, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, ज़मील खान, चित्राली गुप्ते और राजेश जैस शामिल हैं।

‘बड़ा नाम करेंगे’, जो राजश्री एंटरटेनमेंट का ओटीटी डेब्यू है, इसके निर्देशन के लिए फिल्ममेकर सूरज बडज़ात्या ने पलाश वास्वानी से सम्पर्क किया। पलाश वास्वानी ने कहा, जब मैंने एस. मनस्वी और विदित त्रिपाठी की लिखी इस कहानी को पढ़ा, तो इससे तुरंत जुड़ाव महसूस हुआ। इसमें आर्थिक असमानताएं, विचारधाराओं में अंतर और दो अलग-अलग दुनिया के मिलने की खूबसूरत झलक थी। कहानी के हीरो का ताल्लुक बिजनेस फैमिली से है। वह पूरी तरह से फोकस्ड है, एमबीए करना चाहता है और अपने पारिवारिक बिजनेस को मल्टीनेशनल बनाना चाहता है। वहीं, अभिनेत्री एक टीचर्स फैमिली से ताल्लुक रखती है। उसका सपना माइक्रोबायोलॉजी में ग्रेजुएशन और फिर वायरोलॉजी में पीएचडी करने का है।

पलाश वास्वानी ने आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएट होने से लेकर स्टोरीटेलिंग में अपने असली जुनून को पहचानने तक के अपने सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, मैंने एक आईटी कंपनी में नौकरी की, लेकिन कुछ ही महीनों में वहां से निकाल दिया गया, जो मेरे लिए बेहद हैरानी की बात थी। तब मुझे अहसास हुआ कि मैं इस दौड़ का हिस्सा नहीं बन सकता। आगे क्या करना है, यह तय नहीं था, लेकिन एक छोटा कैमरा लेकर मैंने शॉर्ट फिल्में बनानी शुरू कर दीं। धीरे-धीरे एक क्रिएटिव कॉपीराइटर की नौकरी मिली, जहां विज्ञापन की दुनिया ने मुझे कहानी कहने का हुनर सिखाया। फिर मैंने वेब सीरीज और फिल्मों का निर्देशन शुरू किया, और बस, जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया।

 

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न, समारोह में आत्मीयता और अपनेपन पर विशेष जोर

Read More रोहित शेट्टी फायरिंग केस : मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से मुख्य शूटर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Read More चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
भारत ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत 464 टी-90एमएस टैंकों के लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट...
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया
माह-ए-रमजान का पवित्र माह शुरू, घरों में इबादत और खुशियों का माहौल