भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना ध्वस्त किया: रंधावा
राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर बोले
रंधावा ने कहा कि आज जो मीडिया खड़ा है। इसके पीछे राजीव गांधी की सोच रही। आईटी के पीछे राजीव गांधी की सोच रही।
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
रंधावा ने कहा कि आज जो मीडिया खड़ा है। इसके पीछे राजीव गांधी की सोच रही। आईटी के पीछे राजीव गांधी की सोच रही। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो कहते है 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया। वो जान लें कि आज कंप्यूटर, मोबाइल राजीव गांधी की देन है। सात साल में जो पीएम 2 हजार का नोट नहीं चला सकता, वो हमसे कैसे पूछ सकते है 70 साल में हमने क्या किया। राजस्थान की सरकार ने शानदार काम किए। कांग्रेस मुक्त भारत के सपने ध्वस्त कर दिया। कुछ राज्यों में जो बीजेपी सरकार है वो गठबंधन सरकार है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 19:39:52
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...

Comment List