आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण

 288 करोड़ से बनेगा ग्रीनवुड होराइजन

आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण
राजस्थान आवासन मंडल की ओर से 17 अक्टूबर से चार आवासीय योजनाओं में पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इनमें किशनगढ़, जयपुर और भिवाड़ी की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं में कुल 649 फ्लैटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

जयपूर। राजस्थान आवासन मंडल की ओर से 17 अक्टूबर से चार आवासीय योजनाओं में पंजीकरण शुरू किया जाएगा। इनमें किशनगढ़, जयपुर और भिवाड़ी की योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं में कुल 649 फ्लैटों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया 16 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही प्रताप नगर में ग्रीनवुड होराइजन परियोजना का शिलान्यास और दो सामुदायिक केंद्रों का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। मंडल जयपुर के इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना में स्वीकृत पत्रकारों के लिए मध्यम आय वर्ग-ब के 144 तीन बेडरूम वाले फ्लैटों की योजना शुरू होगी। इनकी अनुमानित कीमत 74.68 लाख रुपए रखी गई है। किशनगढ़ स्थित खोड़ा गणेश रोड, फेज-चतुर्थ योजना में 90 स्वतंत्र आवास उपलब्ध होंगे। इनमें मध्यम आय वर्ग-अ के 26, मध्यम आय वर्ग-ब के 40 और उच्च आय वर्ग के 24 मकान शामिल हैं। इनकी कीमत 40 लाख से 68.50 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है। प्रताप नगर के सेक्टर-28 स्थित ग्रीनवुड होराइजन में पहले पंजीकरण के बाद शेष 146 फ्लैटों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इनकी कीमत 73.80 लाख से 1.05 करोड़ रुपए तक है। वहीं, भिवाड़ी की अरावली विहार योजना में 77 फ्लैट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 38.50 लाख से 63.35 लाख रुपए तक होगी।

288.27 करोड़ से बनेगा ग्रीनवुड होराइजन

प्रताप नगर में 336 फ्लैट और 354 दुकानों वाले शॉपिंग आर्केड के निर्माण के लिए 288.27 करोड़ रुपए की निविदा स्वीकृत की गई है। वहीं, सेक्टर-5 और 6 में पांच करोड़ रुपए की लागत से बने सामुदायिक केंद्रों का लोकार्पण प्रस्तावित है। सभी आवासीय योजनाओं में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश संजीवनी कला समारोह शुरू, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
ओरियन ग्रीन्स की ओर से प्रदेश स्तरीय संजीवनी कला समारोह का शुभारंभ आज हुआ। पहले दिन थिएटर इन एजुकेशन पर...
तेल के दाम गिरेंगे, युद्ध थमेगा! ट्रंप के बयान में छिपा बड़ा संकेत
हिंदी माह में बैंककर्मियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया पुरस्कृत
विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, CJI की एक टिप्पणी ने बढ़ाया सस्पेंस
बुक ‘चिंग तम अमत्तनि’ का लोकार्पण, साहित्यकारों ने की काव्य-संग्रह की चर्चा
दशहरा-दिवाली पर केरल टूरिज्म की नजर राजस्थान के पर्यटकों पर, घरेलू पर्यटकों की संख्या 10.98 प्रतिशत बढ़ी
आवासन मंडल की चार योजनाओं में खुलेंगे 649 फ्लैटों के रास्ते, 17 अक्टूबर से शुरू होगा पंजीकरण