बैंक की अपील खारिज कर 58.93 लाख रुपए लौटाने के आदेश, उपभोक्ता की लापरवाही सिद्ध नहीं

पंजीकृत मोबाइल नंबर भी काम नहीं कर रहा था

बैंक की अपील खारिज कर 58.93 लाख रुपए लौटाने के आदेश, उपभोक्ता की लापरवाही सिद्ध नहीं

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि आरबीआई के परिपत्र के अनुसार साइबर ठगी होने के तीन दिन के भीतर शिकायत करने पर बैंक संबंधित राशि उपभोक्ता को देने के लिए बाध्य है। इसके साथ ही अदालत ने आईडीबीआई बैंक की अपील को खारिज कर एकलपीठ के उस आदेश को सही माना है, जिसमें एकलपीठ ने बैंक को ठगी की गई पूरी 58.93 लाख रुपए की राशि छह फीसदी ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाने को कहा था।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा है कि आरबीआई के परिपत्र के अनुसार साइबर ठगी होने के तीन दिन के भीतर शिकायत करने पर बैंक संबंधित राशि उपभोक्ता को देने के लिए बाध्य है। इसके साथ ही अदालत ने आईडीबीआई बैंक की अपील को खारिज कर एकलपीठ के उस आदेश को सही माना है, जिसमें एकलपीठ ने बैंक को ठगी की गई पूरी 58.93 लाख रुपए की राशि छह फीसदी ब्याज सहित उपभोक्ता को लौटाने को कहा था। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस बीएस संधू की खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि यदि पुलिस ठगी की गई राशि बरामद कर लेती है तो वह बैंक लेने के लिए अधिकृत है। उपभोक्ता राकेश तोतूका की ओर से अधिवक्ता प्रतीक कासलीवाल ने बताया कि 11 फरवरी, 2022 की शाम 6.39 बजे से 12 फरवरी, 2022 को 1.30 एएम के बीच 14 बार में याचिकाकर्ता के बैंक खाते से 58.93 लाख रुपए ठगी के जरिए निकले थे। यह राशि तत्काल कई अन्य राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर हो गई।

इस दौरान उसका पंजीकृत मोबाइल नंबर भी काम नहीं कर रहा था। ठगी को लेकर पीड़ित ने 13 फरवरी को बैंक को इसकी शिकायत भी दे दी। बैंक ने 9 बार ओटीपी भेजने के आधार पर 15.60 लाख रुपए ही लौटाने की बात कही। इसे चुनौती देते हुए पीड़ित की ओर से कहा गया कि आरबीआई के परिपत्र के अनुसार बैंक को ठगी गई पूरी राशि पीड़ित को अदा करनी चाहिए। इस पर एकलपीठ ने बैंक को आदेश जारी कर ठगी गई राशि ब्याज सहित पीड़ित को देने को कहा। इस आदेश की अपील करते हुए बैंक की ओर से खंडपीठ में कहा गया कि मामले में बैंक की ओर से ओटीपी भेजे गए थे और इसमें उपभोक्ता की गलती रही है। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने अपील को खारिज करते हुए एकलपीठ के आदेश को सही माना।   

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
शहर में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए सेंट्रल पार्क के बाहर...
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की सेक्सुअल असॉल्ट के बाद हत्या, मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटा
पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा