रिलायंस के कंसल्टेंट धनराज नथवानी सपा के टिकट पर जाएंगे राज्यसभा : कॉरपोरेट जगत के चेहरे को उतारकर चौंकाया, दाखिल किया नामांकन

प्रो. रामगोपाल यादव को भी प्रत्याशी बनाया

रिलायंस के कंसल्टेंट धनराज नथवानी सपा के टिकट पर जाएंगे राज्यसभा : कॉरपोरेट जगत के चेहरे को उतारकर चौंकाया, दाखिल किया नामांकन
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव के साथ कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को प्रत्याशी बनाया। अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने बुधवार को विधानभवन में नामांकन दाखिल किया।

जयपुर। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बुधवार को अपने दूसरे प्रत्याशी के रूप में कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज परिमल नथवानी को मैदान में उतारकर चौंका दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में नथवानी और पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने विधानभवन में नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी ने फिलहाल तीसरे प्रत्याशी के नाम का खुलासा नहीं किया है। समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए कॉरपोरेट जगत से जुड़े धनराज नथवानी को प्रत्याशी बनाकर सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। सपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव को भी प्रत्याशी बनाया है।

बुधवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में दोनों ने विधानभवन में नामांकन दाखिल किया। नथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से कंसल्टेंट के तौर पर जुड़े हैं। वे कारोबारी और सामाजिक गतिविधियों के साथ खेल क्षेत्र से भी जुड़े रहे हैं। वे उद्योगपति एवं राज्यसभा सदस्य परिमल नथवानी के पुत्र हैं। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। मौजूदा विधानसभा संख्या के आधार पर सपा के दो सीटें जीतने की स्थिति बताई जा रही है। पार्टी के तीसरे प्रत्याशी को लेकर अभी तस्वीर साफ  नहीं है। नथवानी पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से भी जुड़े रहे हैं। अखिलेश यादव ने नथवानी को प्रत्याशी बनाए जाने को नई पीढ़ी और उद्योग जगत से जुड़े व्यक्ति को राज्यसभा भेजने के अवसर के रूप में बताया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर दीपावली तक चलेगा वार्डवार चलेगा विशेष सफाई अभियान : मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- लोगों समस्याओं के समाधान के लिए नहीं लगाने पड़े अनावश्यक चक्कर
नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने दिवाली को देखते हुए जोन और वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश। समीक्षा...
चीनी स्टॉक को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रभावी होंगे नियम 
10 हजार रुपए की घूस लेते एएसआई गिरफ्तार, सांगानेर सदर थाने में पिकअप छोड़ने के बदले मांगी थी रकम
गांधी जयंती पर फिर चरखे की गूंज, खादी में स्वदेशी से ग्लोबल फैशन तक का सफर! राजस्थान में 2 अक्टूबर से खादी पर छूट की परंपरा
दिल्ली में मेट्रो के 11 स्टेशन सील : एंट्री-एग्जिट बंद, इंटरचेंज की मिलेगी सुविधा
गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि, सत्य-अहिंसा के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- दम घुटकर मरने से बेहतर स्वाभिमान की मौत