रीको ने विश्वकर्मा के विकास के लिए स्वीकृत किए 45 करोड़ रुपए, आधारभूत सुविधाओं पर खर्च होगी राशि : राज्यवर्धन 

सुविधाओं के उन्नयन एवं रखरखाव का कार्य निरंतर किया जा रहा 

रीको ने विश्वकर्मा के विकास के लिए स्वीकृत किए 45 करोड़ रुपए, आधारभूत सुविधाओं पर खर्च होगी राशि : राज्यवर्धन 
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा-विस्तार, जयपुर के उद्यमियों को उन्नत आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो।

जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा-विस्तार, जयपुर के उद्यमियों को उन्नत आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो, इसके लिए रीको द्वारा इन औद्योगिक क्षेत्रों के लिए करीब 45 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि को सड़कों तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। रीको का प्रयास है कि औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमी अपने उद्यमों का निर्बाध रूप से संचालन कर सकें। इसी कड़ी में विश्वकर्मा एवं विश्वकर्मा-विस्तार, जयपुर के लिए रीको ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की तथा लगभग 17 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए।

इसके अंतर्गत दोनों औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों का डामरीकरण-सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माण कार्य, नालियों का उन्नयन कार्य एवं ओवरहेड पावर लाइन को भूमिगत केबल द्वारा स्थानांतरित करने में से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं। रीको द्वारा समय-समय पर इन औद्योगिक क्षेत्रों में एसोसिएशन एवं उद्यमियों से विचार-विमर्श कर उनकी मांगों के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के उन्नयन एवं रखरखाव का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर