राइजिंग प्री-समिट : कृष्ण कुणाल ने की तैयारियों की समीक्षा 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया

राइजिंग प्री-समिट : कृष्ण कुणाल ने की तैयारियों की समीक्षा 
विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रभारी अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ समन्वय रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। 

जयपुर। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल ने सचिवालय में राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत शिक्षा विभाग की आयोजित होने वाली प्री-समिट की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए तथा प्रभारी अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ समन्वय रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर शासन सचिव खेल एवं युवा मामले नीरज के पवन ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप खेल के क्षेत्र में निवेशक रूचि ले रहे हैं। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा परिषद अविचल चतुर्वेदी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सीताराम जाट सहित कौशल एवं उद्यमिता, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

Tags: kunal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं,  फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो ट्रक-बस का पंजीयन अब वीडियोग्राफी के बिना नहीं, फर्जी पंजीयन पर लगेगी लगाम; चैसिस पर बनने वाले वाहनों की 10 मिनट की रिकॉर्डिंग अनिवार्य, वाहन पोर्टल पर अपलोड होंगे फोटो
राजस्थान परिवहन विभाग ने चैसिस पर बनने वाले बस, ट्रक और पिकअप जैसे वाहनों के पंजीयन के समय 10 मिनट...
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अपना रहे हैं भ्रम और अराजकता फैलाने के लिए नये-नये हथकंडे: जेपी नड्डा
एवोकाडो की बढ़ती मांग ने बदला बाजार का स्वाद, युवाओं में बढ़ा आकर्षण
नाहरगढ़ के संजय शर्मा म्यूजियम पर NGT ने खारिज की पर्यावरण याचिका, संयुक्त समिति की जांच में नाला अतिक्रमण और पर्यावरणीय उल्लंघन की पुष्टि नहीं
निर्मला सीतारमण पहुंची कतर : भारतीय राजदूत कोप्पूला ने किया स्वागत, निवेशक सम्मेलन-2026 में लेंगी हिस्सा 
CBSE के कक्षा 6 के छात्रों को राहत: फिलहाल नहीं लागू होगी तीन भाषा नीति, 1 अप्रैल 2027 से नया नियम होगा लागू
राजधानी की सभी 2,900+ बैंक शाखाएं खुलीं : सामान्य रूप से कामकाज, हड़ताल या बंदी की अफवाहें खारिज