सिंधी कैंप बस स्टैंड पर आरटीओ की कार्रवाई, 27 बसों के बनाए चालान
जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बीती रात आरटीओ प्रथम के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई।
जयपुर। जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैंड पर बीती रात आरटीओ प्रथम के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई में कुल 27 बसों के चालान किए गए। इनमें नो पार्किंग में खड़ी 17 बसों के चालान किए गए, जबकि 2 बसें प्रेसर हॉर्न का उपयोग करती पाई गईं। परमिट शर्तों के उल्लंघन पर 3 बसों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, टैक्स जमा नहीं होने पर 2 बसों और अन्य मामलों में 7 बसों का चालान हुआ। परिवहन निरीक्षक अमृतपाल और भूपेंद्र डाबल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी विजेंद्र पूनिया भी इस अभियान में शामिल रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 19:01:15
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...

Comment List