शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर

यह लगातार चौथा सत्र, जब रुपये में मजबूती

शुरुआती कारोबार में रुपया 44 पैसे मजबूत, बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के सख्त कदमों का असर रुपये पर दिखा। बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे मजबूत होकर 94.92 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 95.36 पर बंद हुआ था। रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मजबूती दर्ज की गई।

मुंबई। वैश्विक दबावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए सख्त कदमों का असर बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार पर साफ नजर आया। घरेलू मुद्रा में सट्टेबाजी रोकने और अस्थिरता पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय बैंक के नए नीतिगत फैसलों के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती कारोबार में 44 पैसे की शानदार बढ़त के साथ 94.92 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज सुबह रुपया 95.05 पर खुला और जल्द ही बढ़त बनाते हुए 94.92 के स्तर को छू गया, जो इसके पिछले बंद भाव (95.36) के मुकाबले 44 पैसे की मजबूती दर्शाता है। यह लगातार चौथा सत्र है, जब रुपये में मजबूती दर्ज की गई है।

Tags: rupee

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन