सौम्या गुर्जर ने देखी स्मार्ट सिटी ऑफिस की कार्य प्रणाली

बैठक में हिस्सा लिया

 सौम्या गुर्जर ने देखी स्मार्ट सिटी ऑफिस की कार्य प्रणाली

नगर निगम की महापौर ने बैठक में मौजूद नगर निगम ग्रेटर के पार्षदों, समितियों के अध्यक्षों और अधिकारियों का स्वागत किया।

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दौरान मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ अपने पार्षदों, समितियों के अध्यक्षों, अधिकारियों के साथ लखनऊ स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। सभी ने रात्रि 8 से 10 बजे तक बैठक में हिस्सा लिया। इससे पूर्व लखनऊ नगर निगम की महापौर ने बैठक में मौजूद नगर निगम ग्रेटर के पार्षदों, समितियों के अध्यक्षों और अधिकारियों का स्वागत किया।

लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खरकवाल ने नगर निगम लखनऊ और लखनऊ स्मार्ट सिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों, चलाए जा रहे प्रोजेक्ट और उनसे शहर की बदल रही तस्वीर के बारे में जयपुर के पार्षदों, समितियों के अध्यक्षों को पीपीटी के माध्यम से लखनऊ स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इन कार्यों में मिशन भरोसा, शहर में बनाए गए वेस्ट टू वंडर पार्क, आमजन की शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए कमांड सेंटर, निजी संस्थान को गोद दिए गए पार्क आदि शामिल थे। 

साथ ही नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने  अपने यहां किए गए नवाचारों, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किए गए कार्यों,स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत किए जा रहे प्रयासों के बारे में तथा अब तक निगम की ओर से बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में भी अवगत कराया। महापौर ने कहा कि दो दिवसीय यात्रा की सबसे खास बात आपसी कार्यसंस्कृतियों के आदान-प्रदान की रही। जिसमें उत्तरप्रदेश की खास सांस्कृतिक परंपराओं , खान-पान आदि के बारे में जानकारी ली और दी गई।

 

Read More सोना और चांदी धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

Tags: office

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा