सावन का शुभारंभ 11 से : 14 को पहला वन सोमवार, सर्वार्थ सिद्धि, प्रीति, आयुष्मान योग में होगी शिव आराधना के माह की शुरुआत
भगवान शिव का सबसे प्रिय माह
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी।
जयपुर। इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। इस साल सावन में 4 वन सोमवार आ रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस समय मंत्र जप का भी बहुत महत्व होता है। ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जप करने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। शिव भगवान को यदि प्रसन्न करना है तो सावन माह में पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। सावन की शुरुआत ‘सर्वार्थ सिद्धि प्रीति योग’ और आयुष्मान योग में होगी। सावन माह में सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व होता है।
सावन में सोमवार का व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस महीने राशि के अनुसार विशेष उपाय करने शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। लोग भोले शंकर का रुद्राभिषेक कराते हैं। सावन मास भगवान शिव का सबसे प्रिय माह है और इस दौरान यदि कोई श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करता है तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। कुण्डली विश्लेषक डॉ.अनीष व्यास ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है। मान्यता है इस दिन जो भी भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करता है, उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान भोलेनाथ को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी।
वन सोमवार की तिथियां
पहला वन सोमवार- 14 जुलाई
दूसरा वन सोमवार- 21 जुलाई
तीसरा वन सोमवार- 28 जुलाई
चौथा वन सोमवार- 04 अगस्त

Comment List