''वोट चोर गद्दी छोड़ '' कांग्रेस की दिल्ली रैली में जयपुर शहर से जाएंगे 8 हजार कार्यकर्ता: बोहरा

दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस की तैयारी तेज

''वोट चोर गद्दी छोड़ '' कांग्रेस की दिल्ली रैली में जयपुर शहर से जाएंगे 8 हजार कार्यकर्ता: बोहरा

जयपुर में कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली के लिए रणनीति बनाई। बैठक में तय हुआ कि जयपुर शहर से 8,000 कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। आठों विधानसभा क्षेत्रों को एक-एक हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य दिया गया है।

जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कांग्रेस की दिल्ली में 14 दिसंबर के को रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी रैली में ज्यादा से ज्यादा भीड जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से जहां राजस्थान से 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है, वहीं जयपुर शहर से भी रैली में 8000 लोगों के ले जाने का लक्ष्य दिया गया है।

रैली की तैयारी को लेकर मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयपुर शहर के प्रभारी और विधायक रोहित बोहरा, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, विधायक अमीन कागजी, पूर्व विधायक गंगा देवी, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इस दौरान जयपुर और प्रदेश में चल रहे मतदाता गहन विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम एसाईआर को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने इलाकों में पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। बैठक के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए जयपुर शहर कांग्रेस के प्रभारी रोहित बोहरा ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, सहित तमाम वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे, इसलिए राजस्थान को सबसे ज्यादा टारगेट दिया गया है। अकेले जयपुर शहर से करीब 8 हजार कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे। 

जयपुर शहर में आठ विधानसभा क्षेत्र है और हर विधानसभा क्षेत्र से एक-एक हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। बोहरा ने कहा कि बैठक में वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर चल रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। हस्ताक्षर अभियान के तहत जयपुर के किन-किन ब्लॉक अध्यक्षों ने क्या-क्या काम किया है, उसका फीडबैक लिया गया है और आगे कितने और हस्ताक्षर कराए जाने हैं इस पर भी चर्चा की गई। 

Read More पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली

मेरे विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा से भी हमने 50 हजार हस्ताक्षर करवाए हैं जिन्हें प्रदेश कांग्रेस को सबमिट कर दिया है। एसाईआर के तहत जयपुर शहर में हम इस बात का पता लग रहे हैं कि किस-किस मोहल्ले में कितने लोगों के नाम काटे गए हैं और जिलों के नाम काटे गए हैं वो वाजिब वोट है, उन्होंने कहा कि एसाईआर में  मनमर्जी से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसके लिए हमने हमारे बूथ लेवल एजेंट, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और पार्टी के अन्य नेताओं को पूरी तरीके से मुस्तैद रहकर बीएलओ  के काम पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि एक भी वाजिब वोट नहीं कटना चाहिए।

Read More मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला