अलविदा कहती वर्षा ने 11 जिलों को दिया हल्की बौछारों का उपहार

अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है

अलविदा कहती वर्षा ने 11 जिलों को दिया हल्की बौछारों का उपहार

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आाखिरी दौर में पूर्वी राजस्थान में जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने से हल्की बारिश की संभावना है।

जयपुर। प्रदेश में मानसून के अब विदाई का दौर है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर के चलते जारी येलो अलर्ट के कारण प्रदेश के 11 जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इधर एमपी में लगातार बारिश के कारण चित्तौड़गढ़ के राणा प्रताप सागर बांध के मानसून सीजन में पहली बार दो गेट खोले गए।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा क्षेत्र में करीब चार इंच(92 एमएम) बारिश हुई। डूंगरपुर के धंबोला में 25 एमएम, वेंजा में 15, बांसवाडा के दानपुर में आठ, बारां के छीपाबड़ौद में चार, झालावाड़ के पचपहाड़ में 14, बाकनी में आठ, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में 12, अरनोद में छह और उदयपुर के खेरवाड़ा में 15 एमएम बारिश हुई। जैसलमेर में पारा 40 डिग्री पहुंचने के कारण तेज गर्मी रही। उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, करौली में बादल छाए रहने से कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के आाखिरी दौर में सोमवार को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने से हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इस सप्ताह में पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगह हल्की बारिश के बीच अधिकांश जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल