स्कूल संचालक ने 15 साल की लड़की से की छेड़छाड़, भाई ने भी की बहन से छेड़छाड़

लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया

स्कूल संचालक ने 15 साल की लड़की से की छेड़छाड़, भाई ने भी की बहन से छेड़छाड़

पीड़िता ने आपबीती सुनाई, तो गुस्साएं परिजनों ने स्कूल में संचालक से मारपीट की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जयपुर। करधनी थाना इलाके में स्कूल संचालक के 15 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। 7वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से स्कूल में छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने आपबीती सुनाई, तो गुस्साएं परिजनों ने स्कूल में संचालक से मारपीट की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 साल की बेटी भीम नगर निवारू रोड स्थित प्राइवेट स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ती है। बेटी स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि स्कूल संचालक ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
विरोध करने पर उसे डराया गया। स्कूल से जाने के बाद पीड़िता अपने घर पहुंची। इसके बाद उसके स्कूल संचालक के बारे में परिजनों को बताया। गुस्साएं परिजनों ने स्कूल में संचालक के साथ मारपीट की। इसके बाद परिजनों ने करधनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसके आलवा एक अन्य मामला करधनी थाना इलाके में ही भाई ने ही अपनी 15 साल की बहन के साथ छेड़छाड़ की। हंगामा करने पर आरोपी भाई घर से भाग गया। एसआई राजेन्द्र यादव ने बताया कि खोराबीसल करधनी निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 23 साल का उनका रिश्तेदार जो कि उनका भाई है, उनके घर आया था। उनके परिजन बाहर गए हुए थे। रात करीब 1 बजे भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद हंगामा करने पर वह वहां से भाग गया। परिजनों के आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों के साथ करधनी थाने पहुंचकर पीड़िता ने भाई के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


Post Comment

Comment List

Latest News

इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
अमेरिका ने इटली को 100 जेएएसएसएम मिसाइलें और संबंधित उपकरण बेचने की मंजूरी दी, जिसकी अनुमानित लागत 30.1 करोड़ डॉलर...
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल
संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन