एसडीएम और थाना इंचार्ज भी कर सकेंगे भले व्यक्ति की अनुशंसा

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की क्रियान्विति के लिए आदेश जारी

एसडीएम और थाना इंचार्ज भी कर सकेंगे भले व्यक्ति की अनुशंसा

परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की प्रभावी क्रियान्विति के लिए संशोधित आदेश जारी कर दिए है।

जयपुर। किसी सड़क, हाईवे या सार्वजनिक स्थान पर हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को गुड सेमेरिटन की 5 हजार रुपए राशि और प्रशस्ति-पत्र देने की अनुशंसा एसडीएम और थाना इंचार्ज भी कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना की प्रभावी क्रियान्विति के लिए संशोधित आदेश जारी कर दिए है। संशोधित आदेशों में यह माना गया कि गंभीर  हादसों के समय मौके और अस्पताल में एसडीएम और थाना इंचार्ज भी मौजूद रहते है। इसलिए अब यह भी ऐसे लोगों को पुरस्कार राशि या प्रशस्ति-पत्र देने की अनुशंसा कर सकेंगे। परिवहन आयुक्त केएल स्वामी ने बताया कि विभाग ने योजना क्रियान्विति के लिए चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, सभी जिला कलक्टर, सीएमएचओ, आरटीओ और डीटीओ को संशोधित दिशा निर्देश जारी कर दिए है। 

क्या है योजना
सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों की मदद कर उसे बचाने वाले व्यक्ति को (गुड सेमेरिटन) यानि भले नागरिक को मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत 5 हजार रुपए और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। पूर्व में सड़क हादसे में गंभीर घायल को समय से सरकारी या निजी अस्पताल में पहुंचाने वाले व्यक्ति को स्वेच्छा से अपनी पहचान बताने और योजना का लाभ लेने की स्थिति में अस्पताल उसका नाम, पता, मोबाइल नम्बर और बैंक खाता संख्या की जानकारी निदेशक(जन स्वास्थ्य)चिकित्सा विभाग को देता है। इसके बाद राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। सामान्य घायल लाने पर केवल प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा  Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में तापमान गिरा 
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में मौसम बदला। जयपुर, दौसा, अलवर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी, दौसा में ओले...
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण : देश के विकास को गति और शक्ति देगा ; औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन में गेमचेंजर होगी साबित
संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई ‘आखिरी सवाल’ की कहानी : अभिजीत मोहन वारंग ने बताया अभिनेता का खास रिएक्शन, फैंस एक्साइटेड
उड़ान के बीच फ्यूल कम : एयर इंडिया की दिल्ली-भुवनेश्वर फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; स्थिति पर एयरलाइन की नजर
भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ाने का इच्छुक है रूस, जखारोवा ने कहा-रूस ईरान के आसपास की गंभीर अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को सुलझाने में सहायता के लिए तैयार
ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल गांधी ने मांगा सरकार से जवाब : परियोजना के तहत लाखों पेड़ों की कटाई और 160 वर्ग किलोमीटर वर्षावन क्षेत्र को किया जा रहा खत्म, बोले- आदिवासी समुदायों के अधिकारों की हो रही अनदेखी
पार्टी की नजर हर कार्यकर्ता पर, यह न सोचें कौन देख रहा है : प्रशिक्षण महाभियान में बोले भजनलाल शर्मा