नए आपराधिक कानूनों और क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टीगेशंस पर सेमिनार आयोजित

सुविधाओं पर गहन विचार-विमर्श

नए आपराधिक कानूनों और क्रिप्टोकरेंसी इन्वेस्टीगेशंस पर सेमिनार आयोजित

राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों ने बिटकॉइन एवं क्रिप्टोकरेंसी रिसीव करने की सुरक्षित डिजिटल फॉरेन्सिक बारीकियों पर गहन व्यापक जानकारियां अर्जित की।

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय के तत्वावधान में महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन हुआ। डीजीपी उत्कल रंजन साहू की अध्यक्षता में राजस्थान पुलिस अकादमी के सभागार में न्यू क्रिमिनल लॉ-2023 के क्रियान्वयन एवं चुनौतियों तथा क्रिप्टोकरेन्सी इन्वेस्टीगेशन जैसे आधुनिक प्रासंगिक विषयों पर आयोजित इस सेमिनार में प्रस्तुत किए गए अनूठे तथ्यों व विशिष्टता को जानकर संभागी पुलिस अधिकारी भी रोमांचित हो उठे। इस सेमिनार से कई पुलिस अधिकारी, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स, अनुसंधान से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष जुड़े कार्मिक, राजस्थान पुलिस अकादमी में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों ने बिटकॉइन एवं क्रिप्टोकरेंसी रिसीव करने की सुरक्षित डिजिटल फॉरेन्सिक बारीकियों पर गहन व्यापक जानकारियां अर्जित की।

प्रथम सत्र को डीजीपी साहू, इंटेलीजेंस डीजी संजय अग्रवाल, डीजी एसीबी रवि प्रकाश मेहरड़ा और एडीजीपी अशोक राठौड़ मंचासीन रहे। मुख्य वक्ता अथवा विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय विधि विश्वाविद्यालय, दिल्ली के एसोसिएट प्रोफेसर व की-नोट स्पीकर डॉ. नीरज तिवारी ने संबोधित किया। इस सत्र में नए आपराधिक कानूनों के व्यापक स्तर पर लागू करने के उपरांत वर्तमान में आ रही विभिन्न चुनौतियों एवं इनके कार्यान्वयन से हो रही सुविधाओं पर गहन विचार-विमर्श कर जानकारियां दी गई। दूसरे सत्र में विषय विषेषज्ञ मुख्य वक्ताओं के रूप में की-नोट स्पीकर कर्नाटक पुलिस के डीआईजीपी भूषण गुलाबराव बोरासे, भारतीय पुलिस सेवा एवं नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर नीतिन शर्मा ने संबोधित कर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स
फायर बाइक्स की आवश्यकता का मुद्दा दैनिक नवज्योति ने कई बार प्रकाशित किया है।
आईपीएल-2026 : केकेआर की चौथी हार, सीएसके 32 रन से जीती, नूर अहमद रहे प्लेयर ऑफ द मैच
बाप विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या : दो आरोपी पकडे़, तीसरे की तलाश जारी
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के 9 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी : घर के बाहर पुलिस बल तैनात, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघनों से जुड़ा है मामला
पीएम मोदी और ट्रंप ने की पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा : होर्मुज खुला रखने पर जोर, अमेरिका-ईरान में फिर वार्ता संभव
आज का भविष्यफल    
यातायात में खलल : सड़क पर मूविंग ट्रैफिक नहीं, मूविंग पशु; वाहन चालकों को बदलना पड़ा रास्ता