फिल्म के जरिए बताए रैगिंग को खत्म करने के तरीके 

समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में संबोधित किया

फिल्म के जरिए बताए रैगिंग को खत्म करने के तरीके 

प्योर इंडिया एनजीओ के सीईओ प्रशांत पाल ने सदस्यों को समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में संबोधित किया। 

जयपुर। एमएनआईटी में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता उतपन्न करने के लिए सप्ताह मनाया गया। इसमें एंटी-रैगिंग दिवस पर एक लघु फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ हुई, जिसमें रैगिंग के बुरे प्रभावों, कारणों और छात्रों की मानसिकता का अवलोकन किया गया। इसके अलावा, फिल्म में समुदाय से रैगिंग को खत्म करने के तरीके दिखाए गए। फोकस ऑडियंस एंटी-रैटिंग स्क्वॉड के फैकल्टी और नॉन-टीचिंग मेंबर्स थे। इस मौके पर पोस्ट-ग्रेजुएट छात्रों के लिए एंटी-रैगिंग जागरूकता फिल्म दिखाई गई। एसोसिएट डीन, छात्र कल्याण (अनुशासन) डॉ. विकास कुमार संगल ने कार्यक्रम की शुरूआत की और एमएनआईटी जयपुर के वेलनेस कॉर्डिनेटर ने एंटी-रैगिंग पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। एमएनआईटी जयपुर के ड्रामा क्लब ने विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए नीति सभा में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्योर इंडिया एनजीओ के सीईओ प्रशांत पाल ने सदस्यों को समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में संबोधित किया। 

नीति सभा में मनोवैज्ञानिक डॉ. पूनम गर्ग द्वारा रैगिंग पर विद्यार्थियों के व्यवहार पर अतिथि व्याख्यान भी आयोजित किया गया। स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुई, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। ड्रामा क्लब ने ओएटी में रैगिंग की कुरीतियों पर अपनी प्रस्तुति दी। राजस्थान की रंगकर्मी किरण राठौड़ ने सभी टीम सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।

Tags: campagin

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध