जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने की शुरुआत, 'जाग तुझको दूर जाना बुक' की लॉन्च

राग ललित में दो आलाप प्रस्तुत किए

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने की शुरुआत, 'जाग तुझको दूर जाना बुक' की लॉन्च

क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन की शुरुआत मॉर्निग संगीत के साथ हुई

जयपुर। क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन की शुरुआत मॉर्निग संगीत के साथ हुई। आज की सुबह निलोय अहसान की ओर से प्रस्तुत ध्रुपद के विभिन्न तरंणगो से हुई। प्रसिद्ध ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने डागरवानी प्रस्तुत की। शुरुआत में उन्होंने सुबह के राग ललित में दो आलाप प्रस्तुत किए। जिनमें सुरों का उतार चढ़ाव और ध्रुपद की बारीकियों के रंग झिलमिलाते महसूस हुए। उन्होंने ध्रुपद ख्याल में 'आए रघुवीरां' व 'उधो कहे कौन को है मीत तुम जा कहियो' पेश किए। उनके साथ पखावज पर प्रवीण आर्य एवं तान पुरा पर रहमान शेख व गौरव शर्मा ने संगत की।

बच्चों की भीड़ 
क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को स्कूली बच्चों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेकर दिन को स्पेशल बनाया और अपने चहेतों के सत्र में भाग लिया।

'जाग तुझको दूर जाना बुक' लॉन्च 
जे एल एफ के तीसरे दिन दरबार हॉल में जाग तुझको दूर जाना सेशन में जाग तुझको दूर जाना बुक की लॉन्च के साथ हुई। इस सत्र में वक़्ता के रूप में नमिता गोखले, पुष्पेश पंत व  ऐश्वर्ज कुमार रहे। वही सत्र की मॉडरेटर अदिति महेश्वरी थी।  ऐश्वर्ज कुमार ने बताया कि किताब का अनुवाद करते वक़्त एक भय था कि क्या इस बुक के न्याय कर पाऊंगा क्या? किताब में बताया गया है कि इसमें बारिश का का प्रतिबिंब है। हम सबकुछ हिंदी में नही बोलते है। कुछ शब्द इंलिश के आ ही जाते है। मैंने अनुवाद के दौरान हिंदी के वर्ड उपयोग करने का प्रयास किया। ये मेरा पहला साहित्य का अनुवाद है। अंग्रेजी शब्द को विकल्प बनाना बहुत आसान है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत