Rakshabandhan 2023: बहनें, जिन्होंने भाइयों की रक्षा की

करणी जी शेखा को रिहा करवाने मुल्तान गईं और वहां के पीरों को राखी बांधी

Rakshabandhan 2023: बहनें, जिन्होंने भाइयों की रक्षा की

करणीमाता और पीरों का यह रिश्ता इतना मजबूत रहा कि 1947 तक यानी सरहद बनने तक मुलतान से मुस्लिम पीर मामा की सिलाड़ के रूप में करणी माता के भक्तों के लिए प्रसाद भेजते थे। करणी माता के भक्त उन्हें मामा कहकर सम्बोधित करते हैं।

जयपुर। राजस्थान में बहन और भाई के रिश्तों की गरमाहट वर्तमान से इतिहास के पन्नों तक पर मौजूद है। आइए रूबरू हों ऐसी तीन कहानियों से।

करणी माता के भाई मुस्लिम पीर
पंद्रहवीं सदी। बीकानेर का देशनोक। करणी माता। मुलतान के शासक हुसैन खां लंगा ने करणी माता के धर्मभाई पूगल के राव शेखा को युद्ध में हराने के बाद गिरफ्तार कर मुल्तान ले गया। करणी जी शेखा को रिहा करवाने मुल्तान गईं और वहां के पीरों को राखी बांधी। इसके बाद पीरों ने हुसैन खां लंगा से राव शेखा को रिहा करवाया। हुसैन खां ने राव को रिहा किया और उनके साथ सैनिक भी भेजे। वे शेखा को पूगल छोड़ जाने लगे तो राव ने दोनों को वहीं आजीवन रहने को कहा। उनकी मृत्यु हुई तो राव शेखा ने उनके सम्मान में खानकाहें बनवाई, जहां आज भी उनके सम्मान में पूजापाठ और कव्वालियां होती हैं। करणीमाता और पीरों का यह रिश्ता इतना मजबूत रहा कि 1947 तक यानी सरहद बनने तक मुलतान से मुस्लिम पीर मामा की सिलाड़ के रूप में करणी माता के भक्तों के लिए प्रसाद भेजते थे। करणी माता के भक्त उन्हें मामा कहकर सम्बोधित करते हैं।

जीण और भाई हर्ष की कहानी
जीण माता की याद में रैवासा सीकर का मंदिर प्रसिद्ध है। जीण का भाई हर्ष की पत्नी से विवाद हुआ तो वह तपस्या करने लगी। यह तपस्या सिर्फ भाई के लिए नहीं, सबके लिए हुई और जीण एक जाति विशेष के बजाय सभी धर्म और जातियों के लिए पूजनीय हो गई। जीण माता आज भी हर भाई के रक्षा के लिए तत्पर है।

अनजान बहन के घर भर दिया भात
नागौर में दो चौधरी थे। बासट गांव के गोपाल जी और खिंयाला के धर्मा जी। दोनों दिल्ली लगान जमा करवाने जा रहे थे। हरमाड़ा पहुंचे एवं विश्राम के लिए रुके तो एक महिला लिछमा रोती मिली। उसकी बेटी का विवाह था लेकिन लिछमा के पीहर में कोई भाई न था। भात कौन भरता? लिछमा की सास, देवरानी और जेठानी ने तंज कसा। वह कुएं पर रोने लगी। दोनों चौधरियों ने पूरी व्यथा सुनी और बोले : आज से हम तेरे भाई। तू क्यों रोती है  बहन। चौधरियों ने अगले दिन 22,000 अशर्फियों का भात भरा। सुबह जब गांव वालों को पता चला कि लिछमा के धर्म के भाई आए हैं और भात भी भरेंगे तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। दोनों चौधरियों ने लिछमा को नौरंगी चुनरी उड़ाई और सभी गांव वालों को उपहार दिए और लगान की पूरी राशि का भात भर दिया।

और यह पंक्तियां गाई जाती है-
बीरा तू बन जे जायल रो जाट
बनजे खियाला रो चौधरी 

Read More राहुल गांधी ने की किसान की बेटी के विवाह में शिरकत : हरियाणवी पगड़ी पहनाकर हुआ स्वागत, आंगन में बैठकर की बात; खाने का भी लिया स्वाद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, किसानों को वैकल्पिक फसल उगाने को प्रोत्साहित कर रही है सरकार, कई राज्यों को मिल रहा योजना का लाभ
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सरकार तंबाकू की खेती घटाने और किसानों...
मिडिल ईस्ट में खलबली: ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को इजरायल ने बनाया निशाना, मौत पर सस्पेंस ?
शुरू हुआ 25वां कला मेला : जवाहर कला केन्द्र बना रचनात्मकता का रंगमंच, कलाकारों की प्रतिभा का प्रदर्शन
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: 19 से 28 मार्च के बीच एयर इंडिया करेगा यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
रवीना टंडन बनीं ‘गार्नियर कलर नेचुरल्स’ की ब्रांड एंबेसडर : नए कैंपेन की होगी शुरूआत, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
अंधेरे में डूबा एरोड्राम का टावर ऑफ लिबर्टी, फुटपाथ पर बिखरी केबल से करंट का खतरा
जनता क्लिनिक का जनता को पता नहीं : नाम नया हालात वही, कोटा के आरोग्य मंदिर बने खाली कुर्सियों के केंद्र