SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी

मेंटीनेंस व्यवस्था की पोल खुल गई

SMS अस्पताल की OPD में पानी-पानी, न्यूरोलॉजी-न्यूरोसर्जरी ब्लॉक में भरा पानी
एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में पानी की पाइपलाइन में लीकेज से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी ब्लॉक और कॉरिडोर में पानी भरा। मरीजों और परिजनों को परेशानी। सूचना पर अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने राहत कार्य शुरू करवाया। करीब आधे घंटे बाद पानी का बहाव रोका।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल की ओपीडी में एक बार फिर मेंटीनेंस व्यवस्था की पोल खुल गई। पानी की पाइपलाइन में लीकेज होने से न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी समेत आसपास के ब्लॉक और कॉरिडोर में पानी भर गया। इससे चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचे सैकड़ों मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई गंभीर मरीजों को भी पानी के बीच से होकर डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा। पानी भरने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी का बहाव रोका जा सका। इसके बाद ओपीडी में जगह-जगह जमा पानी को निकालने का काम शुरू किया गया। मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने खुद कमान संभाली और संबंधित टीमों को तत्काल राहत कार्य में जुटने के निर्देश दिए।

इसके बाद, ओपीडी के बड़े हिस्से से पानी निकाल दिया गया। डॉ. जोशी के अनुसार, फायर फाइटिंग सिस्टम की पाइपलाइन के संचालन के दौरान यह समस्या सामने आई। अस्पताल की सिविल और पीडब्ल्यूडी विंग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लीकेज दुरुस्त कर दिया। हालांकि, अचानक पानी भरने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। घटना ने अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रक्तदाता दिवस विशेष : 'टीम जीवनदाता' से जुड़े 5 हजार से अधिक युवा, देश भर में मिल चुके हैं 1000 से अधिक सम्मान रक्तदाता दिवस विशेष : 'टीम जीवनदाता' से जुड़े 5 हजार से अधिक युवा, देश भर में मिल चुके हैं 1000 से अधिक सम्मान
30 साल से रक्तसेवा का संकल्प: मां की बीमारी से मिली प्रेरणा।
एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट सहित एक ही दिन में दो छात्रों की मौत
राजस्थान विश्वविद्यालय में विश्व सम्मेलन का समापन, देश-विदेश के विद्वान साझा करेंगे शोध निष्कर्ष
कोटा में क्विक कॉमर्स पर उठे सवाल : 10 मिनट में डिलीवरी का दावा, लेकिन खाने की गुणवत्ता की क्या है गारंटी?
Voice of Youth : बकानी में छात्रा के स्कूल में बंद होने की घटना से उठे सवाल, हर कक्षा में लगे इमरजेंसी बेल
बूढ़ी वितरिकाओं का गला घोंट रहे झाड़-झंखाड़
voice of youth : खेती से जुड़ें युवा, खुशहाल होगा देश