राजस्थान संपर्क पोर्टल पर बढ़ी शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार, जयपुर जिला अव्वल

जिला टॉप डिस्ट्रिक्ट इन डिस्पोजल के रूप में उभरकर सामने आया

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर बढ़ी शिकायतों के निस्तारण की रफ्तार, जयपुर जिला अव्वल

सरकार के नागरिक सेवा पोर्टल राजस्थान संपर्क पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। 8 दिसंबर 2025 तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर कुल 9,827 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8,589 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। यह दर्शाता है कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता से काम कर रहा है।

जयपुर। सरकार के नागरिक सेवा पोर्टल राजस्थान संपर्क पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। 8 दिसंबर 2025 तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर कुल 9,827 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 8,589 शिकायतों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। यह दर्शाता है कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीरता से काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतों के निस्तारण में जयपुर जिला पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहा है। जयपुर जिले में अब तक 704 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जिससे यह जिला टॉप डिस्ट्रिक्ट इन डिस्पोजल के रूप में उभरकर सामने आया है।

वहीं विभागीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस विभाग द्वारा 1,113 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जो सभी विभागों में सर्वाधिक है। राज्य सरकार द्वारा संचालित राजस्थान संपर्क पोर्टल आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। इससे पारदर्शिता बढ़ी है और जनसेवा में गति आई है। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक तेज और प्रभावी बनाया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में...
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार