राज्य सरकार गुड गवर्नेंस संकल्प के साथ आमजन को त्वरित राहत देने के लिए प्रतिबद्ध : सुधांश पंत

कलक्टर ने दी विकास कार्यों की जानकारी

राज्य सरकार गुड गवर्नेंस संकल्प के साथ आमजन को त्वरित राहत देने के लिए प्रतिबद्ध : सुधांश पंत

पंत ने जन अभाव अभियोग निराकरण हेतु संपर्क पोर्टल पर जिले के त्वरित निस्तारण की सराहना की और निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोटपूतली। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में पूरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गुड गवर्नेंस के संकल्प के साथ आमजन को त्वरित राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्य सचिव ने जिले की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि कोटपूतली-बहरोड़ नया जिला होते हुए भी प्रशासन ने सीमित संसाधनों में उल्लेखनीय कार्य किया है। बैठक में संभागीय आयुक्त पूनम, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक दुष्यंत राजन, एडीएम ओमप्रकाश सहारण सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। पंत ने जन अभाव अभियोग निराकरण हेतु संपर्क पोर्टल पर जिले के त्वरित निस्तारण की सराहना की और निर्देश दिए कि शिकायतों के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों में जिले के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचारों से आमजन को राहत मिलती है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू को धरातल पर क्रियान्वित करने की दिशा में जिले की कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। बैठक में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी गहन चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रत्येक महिला संबंधित शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसे प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। उन्होंने अवैध खनन और मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु विभागीय  समन्वय से संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए और एनकोर्ड बैठकों को नियमित रुप से आयोजित करने पर बल दिया। कॉलेज और विद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।  

मुख्य सचिव ने सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान व समय पर सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही एनजीओ और विद्यालयों के सहयोग से सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने पर बल दिया। गर्मी के मौसम को लेकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और किसी भी अव्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने को कहा। मुख्य सचिव ने नामांतरण, भू-रुपांतरण, भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण जैसे राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

पंत ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित औचक निरीक्षण  करें ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व बना रहे। मुख्य सचिव एवं संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस वर्षा ऋतु में 10 करोड़  वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Read More उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन

कलक्टर ने दी विकास कार्यों की जानकारी : जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से जिले में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि चालू रास्तों के रिकॉर्ड अंकन की नवाचार प्रक्रिया से प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता और गति आई है। पंत ने जलदाय विभाग के लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र पूर्ण कराने, जल जीवन मिशन के कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने, आई गॉट मिशन कर्मयोगी, में कार्मिकों का समय पर पंजीकरण एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच के लिए अधिकारियों को स्वयं भोजन करने, सभी योजनाओं की ग्राउंड-लेवल मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता और संवेदनशीलता ही सुशासन की पहचान है।

Read More PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान हाईकोर्ट में फिर बम ब्लास्ट की धमकी : कर्मचारियों को बाहर सुरक्षित निकाला, कई बार मिल चुके धमकी भरे ई-मेल राजस्थान हाईकोर्ट में फिर बम ब्लास्ट की धमकी : कर्मचारियों को बाहर सुरक्षित निकाला, कई बार मिल चुके धमकी भरे ई-मेल
राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और...
रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में गिरावट
आज का भविष्यफल     
शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 323 अंक चढ़कर 75,826 पर खुला, रूपया 15 पैसे टूटकर 92.42 पर पहुंचा
स्वच्छता के लिए निगम की टीम ने चलाया अभियान : लोगों को किया जागरूक, सैनी ने कहा- शहर को साफ रखने के लिए किए जा रहे कार्य
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भारत के लिए राहत : LPG लेकर भारत पहुंचा ‘शिवालिक’, एक में एलपीजी और दूसरे जहाज में कच्चा तेल
एआई और डीपफेक का बढ़ता खतरा : आवाज और वीडियो की नकल कर ठग रहे साइबर अपराधी, आपात स्थिति का बहाना बनाकर ट्रांसफर करा रहे पैसे