कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा संग रचाई शादी, 101 पंडितों ने कराई वैदिक रस्में पूरी

शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शिप्रा संग रचाई शादी, 101 पंडितों ने कराई वैदिक रस्में पूरी

प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को  शिप्रा शर्मा के साथ वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार विशेष विवाह मंडप में करीब तीन घंटे तक मुख्य रस्में संपन्न हुईं। मंडप में दूल्हे के पीछे माता-पिता के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।

जयपुर। प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को  शिप्रा शर्मा के साथ वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार विशेष विवाह मंडप में करीब तीन घंटे तक मुख्य रस्में संपन्न हुईं। मंडप में दूल्हे के पीछे माता-पिता के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री बैठे थे। इससे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।

होटल के लॉन में हुए मुख्य विवाह समारोह में हरिद्वार, नासिक और वृंदावन से आए 101 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फेरे और अन्य विवाह संस्कार पूरे कराए। सुबह 11:15 बजे इंद्रेश उपाध्याय मंडप में पहुंचे और पंडितों का आशीर्वाद लिया।  दुल्हन शिप्रा गोल्डन साड़ी में मंडप में पहुंचीं। इंद्रेश  ने हाथ में चांदी की छड़ी लिए पूरी विधि-विधान से रस्में निभाईं। इससे पहले सुबह बजे होटल की लॉबी में सेहराबंदी के बाद बारात निकली। शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत