साइबर अपराध रोकने को राज्य सरकार के सख्त कदम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश

सख्त कार्रवाई तक सभी कदम सुनियोजित ढंग से उठाए जा रहे 

साइबर अपराध रोकने को राज्य सरकार के सख्त कदम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए समयबद्ध कार्ययोजना के निर्देश

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार समन्वित और प्रभावी कदम उठा रही है। शासन सचिवालय में हुई बैठक में साइबर सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में साइबर सेल स्थापना, जन-जागरूकता, साइबर हेल्पडेस्क, एआई तकनीक के उपयोग और बैंकों-टेलीकॉम से बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा है कि प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार निरंतर, समन्वित और प्रभावी प्रयास कर रही है। आमजन में जागरूकता बढ़ाने से लेकर साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई तक सभी कदम सुनियोजित ढंग से उठाए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में साइबर अपराध नियंत्रण संबंधी बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उन्होंने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला स्थित साइबर सेल की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में भी साइबर सेल शीघ्र स्थापित करने को कहा, ताकि तकनीकी जांच क्षमता मजबूत हो सके।

बैठक में बताया गया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे नए साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं तथा प्रदेशभर में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित कर त्वरित सहायता दी जा रही है। मुख्य सचिव ने बैंकों और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ बेहतर समन्वय, संदिग्ध खातों की निगरानी, एआई तकनीक के उपयोग और सुरक्षित डिजिटल लेन-देन पर विशेष जोर दिया। स्कूलों और कॉलेजों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए।

 

Read More नसीराबाद घाटी में रोडवेज बस से उठे धुएं से मची अफरातफरी, सभी यात्री सुरक्षित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग