स्टूडियो रियल्टी ग्रुप ने अपनों के संग मनाया 3 साल की सफलता का जश्न

ग्रुप के निदेशकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी

स्टूडियो रियल्टी ग्रुप ने अपनों के संग मनाया 3 साल की सफलता का जश्न

क्लेवॉर्न में रविवार को स्टूडियो रियल्टी ग्रुप ने अपनी तीन वर्षों की सफलता का जश्न मनाया

 जयपुर। क्लेवॉर्न में रविवार को स्टूडियो रियल्टी ग्रुप ने अपनी तीन वर्षों की सफलता का जश्न मनाया। इस खुशी के मौके पर ग्रुप ने अपने नए प्रोजेक्ट गुरु कृपा अराइज स्टूडियो अपार्टमेंट्स को लॉन्च किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जगदीश चंद्र ने शिरकत की और ग्रुप के निदेशकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बधाई दी। शाम की शुरुआत केक कटिंग समारोह से हुई, जिसके बाद डिनर का आयोजन भी रखा गया। इस मौके पर एलीट मिस राजस्थान 2023, सीजन 10 की फाइनलिस्ट अलफिरदोस खान और एलीट मिस राजस्थान 2024, सीजन 11 की तीसरी रनर-अप नेहा मीणा को नए प्रोजेक्ट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रस्तुत किया गया।

समारोह में स्टूडियो रियल्टी ग्रुप के निदेशक सुमित शर्मा, अनुराग अग्रवाल, योगेश सैनी, सौरभ कोडनानी, दक्ष भग, और गौरव शर्मा के अलावा परिवारजनों, मित्रों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी हिस्सा लिया। रोहन शर्मा, हर्षित सिंह, सुमित शर्मा, महेश सैनी, गौरव शर्मा, जयवर्धन सिंह राठौड़, आकांक्षा भल्ला, मिताली कुमावत, नेहा शेखावत, उवीं सोनी, वरुणवी, शीना, जयवर्धन सिंह राठौड़, आकांक्षा भल्ला, मिताली कुमावत, नेहा शेखावत, उवीं सोनी, वरुणवी, शीना पाराशर, अनुष्का गुप्ता, हुलसिता, राधिका सैन, सान्या अब्बासी, सिया जैन जैसे सुपरमॉडल्स की उपस्थिति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल