जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 

किसानों के साथ तुलाई घोटाला

जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जोधपुर की दो बहनों की मौत को “संस्थागत मर्डर” बताते हुए भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था ध्वस्त करने का आरोप लगाया। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष निवास पर हमले की निंदा करते हुए नीट पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। किसानों की तुलाई घोटाले पर भी सरकार को घेरा।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि जोधपुर की दो बहनों की मृत्यु आत्महत्या नहीं है। यह भाजपा सरकार और ध्वस्त कानून व्यवस्था का किया गया संस्थागत मर्डर है।  डोटासरा ने कहा है कि बेटियां ब्लैकमेल, गैंगरेप और दरिंदगी झेलती रही और सड़ा हुआ सिस्टम एवं पुलिस चुपचाप सब कुछ देखती रही। एफआईआर के बाद अपराधी खुलेआम घूमते रहे। 

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष निवास पर हमला निंदनीय

डोटासरा ने कहा है कि हरियाणा के नारनौल में बीती रात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर किया गया हमला निंदनीय और चिंताजनक है। राजस्थान हो या हरियाणा भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। 

नीट की चीट में जवाबदेही से बच नहीं सकते

Read More पहले समझाइश, अब सख्ती: राजस्थान पुलिस की ट्रैफिक स्ट्राइक में 7,249 वाहन चालक रडार पर

डोटासरा ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से कहा है कि इधर उधर की बात छोड़कर वे अपने पद से इस्तीफा दें। डोटासरा ने कहा कि नीट 2024, 2025 और 2026 तीनों साल पेपर लीक करके देश के लाखों युवाओं के सपनों को बेचा गया है। एनटीए में घोटाले करने के लिए भाजपा-आरएसएस के लोगों को बैठाया है। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाली मोदी सरकार से पेपर लीक की जांच जेपीसी को सौंपने और जिम्मेदारी तक करने की मांग की है। 

Read More अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बोले कल्ला की प्रतिमा के धराशायी होने से लोगों की भावनाएं आहत

किसानों के साथ तुलाई घोटाला

Read More सोना और चांदी धड़ाम : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर हमला बोलते हुए  डोटासरा ने कहा है कि खाद बीज से लेकर फसल के दाम और तुलाई तक हर जगह किसान को लूटा जा रहा है। चूरू के सिद्धमुख क्षेत्र में किसानों के साथ चना तुलाई के नाम पर घोटाला चिंताजनक है। खरीद केन्द्र पर तौल कांटों में छेड़छाड़ से हजारों किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर लूटा है। 

Tags: Suicide

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद