पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, वरीयता के आधार पर किया चयन
अनुसूचित क्षेत्र के 33 अभ्यर्थियों को शामिल किया
इनका चयन श्रेणीवार वरीयता के आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कट-ऑफ मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग के तहत पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। भर्ती राजस्थान महिला अधिकारिता तथा राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम-2014 के तहत की गई थी। कुल 176 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अंतिम चयन सूची में गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 115 और अनुसूचित क्षेत्र के 33 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।
इनका चयन श्रेणीवार वरीयता के आधार पर किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कट-ऑफ मार्क्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको बता दें कि समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर)-2022 में सम्मिलित अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिसका विज्ञापन 13 फरवरी 2024 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा 7 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद 28 नवंबर 2024 को अस्थायी सूची जारी की गई थी।
Comment List