शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, प्रिंसिपल और दो शिक्षकों पर गिरी गाज

कैश बुक की जांच में 23 जुलाई के बाद से कोई इंद्राज नहीं मिला

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का औचक निरीक्षण, प्रिंसिपल और दो शिक्षकों पर गिरी गाज

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को जयपुर जिले के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को जयपुर जिले के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले प्रातः 8:03 बजे महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दरमी कलां, सांगानेर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश शिक्षक स्टाफ रूम में बैठे मिले और मंत्री को देखते ही कक्षा-कक्षों की ओर भागे। मंत्री ने उपस्थिति जांची तो कंप्यूटर शिक्षक लेवल-1 रामकुमार व मोहनलाल यादव बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने दोनों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

कैश बुक की जांच में 23 जुलाई के बाद से कोई इंद्राज नहीं मिला। प्रिंसिपल ने बाबू की अनुपस्थिति का हवाला दिया, जिस पर मंत्री असंतुष्ट रहे। कक्षा कक्ष गंदे मिले और झाड़ू तक नहीं लगा था। मोबाइल भी शिक्षकों के पास पाए गए, जबकि उन्हें प्रिंसिपल के पास जमा कराने के आदेश हैं। प्रिंसिपल हेमेंद्र सिंह के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

इसके बाद मंत्री दिलावर पी.एम. श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयसिंहपुरा पहुंचे। यहां सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में पढ़ाते मिले और परिसर साफ-सुथरा मिला। बच्चों ने निर्धारित गणवेश पहन रखा था तथा परिसर में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण भी किया गया था। हालांकि मंत्री ने जब छात्रों से शैक्षणिक प्रश्न पूछे तो उनका स्तर कमजोर पाया गया। कक्षा 9 के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के बावजूद "Knowledge" की स्पेलिंग तक नहीं बताई जा सकी और चौथी कक्षा के छात्र सही से कविता नहीं पढ़ पाए। निरीक्षण के बाद मंत्री ने अधिकारियों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं