शिक्षक ने बेरहमी से की बच्चे की पिटाई, मदन दिलावर ने दिए निलंबन के आदेश
गणपत पतलिया का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा
शिक्षक गणपत पतलिया ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौहटन मे कक्षा 3 मे अध्यनरत छात्र जसवंत के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बाड़मेर जिले के चौहटन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के लेवल-1 के शिक्षक गणपत पतलिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक बाड़मेर कृष्ण सिंह को दिए है। निलंबन काल मे गणपत पतलिया का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा।
शिक्षक गणपत पतलिया ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, चौहटन मे कक्षा 3 मे अध्यनरत छात्र जसवंत के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। छात्र का दोष केवल इतना था कि उसने अपना रोल नंबर गलत लिखा था। इस घटना का ट्वीट एक स्थानीय निवासी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को किया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए है।
Tags: teacher
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Aug 2026 18:20:49
ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ओमान के साथ समझौता होने...

Comment List