बिजली चोरी के दस मामले पकड़े : 2 दुकानों व 5 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी, दस लाख का जुर्माना

गोविन्दगढ़ में 25 परिसरों की सतर्कता जांच

बिजली चोरी के दस मामले पकड़े : 2 दुकानों व 5 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी, दस लाख का जुर्माना

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को चौमूं और सांगानेर ग्रामीण क्षेत्र में गहन सतर्कता जांच कर बिजली चोरी के दस मामले पकड़े। इन मामलों में 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से 2 दुकानों व 5 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी की जा रही थी।

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को चौमूं और सांगानेर ग्रामीण क्षेत्र में गहन सतर्कता जांच कर बिजली चोरी के दस मामले पकड़े। इन मामलों में 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता महेन्द्र कुमार शर्मा कालाडेरा, घीनोई, रेनवाल व गोविन्दगढ़ में 25 परिसरों की सतर्कता जांच की।

इसमें से 2 दुकानों व 5 घरेलू परिसरों में विद्युत चोरी की जा रही थी। जिस पर 7 वीसीआर भरी गई और करीब 7 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सांगानेर के सिरोली क्षेत्र में सतर्कता जांच के दौरान 3 घरेलू परिसरों में एलटी लाइन पर अवैध आंकड़े डालकर की जा रही विद्युत चोरी को पकड़ा गया, जिस पर तीन वीसीआर भर कर करीब तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास