जयगढ़ किले की छत पर सो रहा था मजदूर : नीचे गिरने से मौत, अंधेरा होने के कारण हुआ हादसा

चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

जयगढ़ किले की छत पर सो रहा था मजदूर : नीचे गिरने से मौत, अंधेरा होने के कारण हुआ हादसा

एएसआई मदन ने बताया कि युवक रणवीर (20) गांव सरसेला तंदेरी, अशोक नगर मध्य प्रदेश जयगढ़ किले में मजदूरी करता था। 

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में अलसुबह जयगढ़ किले की छत पर सो रहा मजदूर 40 फीट नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई मदन ने बताया कि युवक रणवीर (20) गांव सरसेला तंदेरी, अशोक नगर मध्य प्रदेश जयगढ़ किले में मजदूरी करता था। 

शाम को खाना खाकर किले की छत पर सो रहा था। रात करीब 3 बजे हल्की बूंदा-बांदी होने लगी, तो वह बचने के लिए नीचे उतरने लगा। अंधेरा होने के कारण सीढ़ियों की तरफ नहीं जाकर दीवार की तरफ से नीचे गिर गया। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प