जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित : यात्रियों को हो रही परेशानी, दूसरी फ्लाइट्स में अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा

अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित : यात्रियों को हो रही परेशानी, दूसरी फ्लाइट्स में अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा

कई यात्रियों ने समय पर सूचना नहीं मिलने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने की शिकायत की। कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी, तो कुछ को दूसरी फ्लाइट्स में अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा।

जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगातार तीसरे दिन फ्लाइट्स के संचालन पर असर देखने को मिला है। मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते कई उड़ानें या तो रद्द रहीं या फिर देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सुबह 5:50 बजे की नियमित फ्लाइट आज भी रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट लगातार तीसरे दिन रद्द होने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई यात्रियों ने समय पर सूचना नहीं मिलने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने की शिकायत की। कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा टालनी पड़ी, तो कुछ को दूसरी फ्लाइट्स में अतिरिक्त किराया देकर टिकट बुक करवाना पड़ा।

वहीं, स्पाइसजेट की जयपुर से दुबई जाने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी देरी का शिकार हुई। यह फ्लाइट सुबह 9:40 बजे रवाना होनी थी, लेकिन अब इसके सुबह 11:35 बजे तक उड़ान भरने की संभावना जताई जा रही है। देरी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस की जानकारी लेकर ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान