टैक्सी चालक की हत्या कर द्रव्यवती नदी में फेंका था शव : लूटी गई कार का दिल्ली में चालान कटा, दिल्ली में एक पम्प पर डीजल भी भरवाया

पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हो गई

टैक्सी चालक की हत्या कर द्रव्यवती नदी में फेंका था शव : लूटी गई कार का दिल्ली में चालान कटा, दिल्ली में एक पम्प पर डीजल भी भरवाया

पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया तो उसकी लाश गोनेर के पास द्रव्यवती नदी में मिल गई।

जयपुर। तीन दिन से लापता हुए टैक्सी चालक का शव द्रव्यवती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। बदमाश प्रताप नगर इलाके से टैक्सी कार बुक कर चालक की हत्या कर लाश को द्रव्यवती नदी में फेंककर फरार हो गए थे। वहीं बदमाश लूटी गई कार को लेकर दिल्ली पहुंचे और वहां डीजल भरवाया, इसके अलावा कार का दिल्ली में चालान भी कटा है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हो गई है। पुलिस अब दिल्ली पुलिस से सम्पर्क कर सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है। मृतक मुनेश मीणा (35) मूलत: मेंहदीपुर बालाजी के पास का रहने वाला था और यहां प्रताप नगर स्थित द्वारिकापुरी में पत्नी के साथ किराए से रहकर टैक्सी चलाता था। पुलिस ने बताया कि वह 12 अप्रैल को घर से गाड़ी लेकर निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल बंद मिला। जब काफी देर तक बात नहीं हो सकी तो परिजनों ने उसकी गुमशुदुगी प्रताप नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उसे तलाशना शुरू किया तो उसकी लाश गोनेर के पास द्रव्यवती नदी में मिल गई।

लूट के लिए की थी हत्या
पुलिस के अनुसार मुनेश की हत्या कार लूट के लिए की गई है। बदमाशों ने उसकी कार को इण्डिया गेट तक किराए पर लिया और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद मौका पाकर कार लूटने के लिए उसकी हत्या कर लाश को द्रव्यवती नदी में फेंककर खुद फरार हो गए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला