प्रदेश में गर्मी का असर हुआ तेज, होली पर फिर बदलेगा मौसम
कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है
प्रदेश में सर्दी अब लगभग विदा हो चुकी है।
जयपुर। प्रदेश में सर्दी अब लगभग विदा हो चुकी है। गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है। तापमान ज्यादातर इलाकों में 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, होली पर फिर मौसम बदलने की संभावना है। बीकानेर संभाग के 4 जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण अब पश्चिमी राजस्थान में कूलर-पंखे चलने शुरू हो गए।
जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम ड्राय और तेज धूप रहने की संभावना जताई है। इस दौरान कई शहरों का पारा 33 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 13 मार्च तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Mar 2025 19:04:10
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के...
Comment List