कोहरा, गलन और सर्द हवाओं का रहा असर

पहाड़ों से आ रही हवाओं से बढ़ी सर्दी

कोहरा, गलन और सर्द हवाओं का रहा असर

मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से राज्य के अलग-अलग भागों में आगामी दो-तीन दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जयपुर। राज्य के अनेक हिस्सों में बीती रात घना कोहरा, गलन और सर्द हवा ने ठंडक बढ़ा दी है। माउण्ट आबू में लगातार तीसरे दिन भी तापमान माइनस में दर्ज हुआ। यहां पर पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें बर्फ की बूंदों की तरह नजर आर्इं। पाकिस्तान से लगते हुए जिलों में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता काफी हद तक प्रभावित हुई। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन तक पहाड़ों से आ रही सर्द हवा से राज्य के अलग-अलग भागों में आगामी दो-तीन दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं दूश्यता 200 मीटर से भी कम दर्ज की जा सकती है। शेखावाटी और आसपास के हिस्सों में आगामी तीन-चार दिन न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं चार डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गिर सकता है। आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम पूर्णतया शुष्क रहेगा।

कोहरा छाया रहा
राजधानी जयपुर और आस-पास के उपनगरों में बीती रात घना कोहरा छाया रहा। सुबह भी कई जगह कोहरे का असर रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 21.2 और रात का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। अलवर जिले के कुछेक हिस्सों में बीती रात तापमान कम रहने से खेतों में पाला गिरने की सूचना हैं। 

कहां कितना रहा रात का तापमान
अजमेर में 10.2, भीलवाड़ा में 9.8, टोंक में 7.3, अलवर में 4.5, पिलानी में 5.6, सीकर में 8.5, चित्तौड़गढ़ में 9.0, उदयपुर में 8.2, जैसलमेर में 6.8, जोधपुर में 8.5, धौलपुर में 6.5, करौली में 7.7, फतेहपुर में 6.7 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह