पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम : उत्तरी हवा चलने से बढ़ने लगा तापमान, जानें मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कब तक रहेगी गर्मी से राहत 

राज्य में 24 मार्च तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी 

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ कम : उत्तरी हवा चलने से बढ़ने लगा तापमान, जानें मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कब तक रहेगी गर्मी से राहत 

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तरी हवा चलने से तापमान सामान्य हो गया है।

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर और उत्तरी हवा चलने से तापमान सामान्य हो गया है। हालांकि, अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं, सभी शहरों में दिन का तापमान अभी फिलहाल 38 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में 24 मार्च तक लोगों को गर्मी से राहत रहेगी और 25 मार्च से हवा की दिशा बदल सकती है। 

इसके साथ ही पश्चिमी हवा का असर बढ़ेगा और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी तेज होने लगेगी। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राजस्थान में अगले तीन दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। 25-26 मार्च से राजस्थान में हवा पश्चिमी दिशा से आने लगेगी। एंटी साइक्लोन सिस्टम बनने की संभावना है। इसके कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Read More तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर से दहशत : कार सवार लोग बाल-बाल बचे, चालक ने परिवार सहित कार को दो किलोमीटर तक घसीटा

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, बांग्लादेश से मछली के अवैध आयात पर लगाई रोक
पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों से बांग्लादेश से अवैध मछली आयात और बिक्री पर रोक...
जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक शुरू, अब योग्य चालकों को ही मिलेगा लाइसेंस
राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी