एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिजनों को तीन माह बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाएं

एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिजनों को तीन माह बाद भी नहीं मिली आर्थिक मदद

एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिवार को अब तक सरकार की ओर से आर्थिक मदद नहीं मिली है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में गलत दिशा से घुस रहे कार चालक को रोकने के प्रयास में हादसे का शिकार हुए एएसआई सुरेंद्र सिंह के परिवार को अब तक सरकार की ओर से आर्थिक मदद नहीं मिली है। इस संबंध में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सुरेंद्र सिंह ओला की पत्नी सबिता कुमारी ओला के साथ डीजीपी यूआर साहू से उनके घर पर मिलकर अपनी व्यथा बताई। 

ज्ञातव्य है कि जगतपुरा में अक्षयपात्र चौराहे पर 11 दिसंबर 2024 को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री लघुउद्योग भारती के सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण समारोह में जा रहे थे। इस दौरान खुद मुख्यमंत्री ने घायल 5 पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया था। एएसआई सुरेंद्र सिंह को वे अपनी कार में लेकर गए थे। एएसआई सुरेंद्र सिंह ओला की पत्नी सबिता कुमारी ओला का कहना है कि हादसे को तीन माह हो चुके, अब तक सरकार की ओर से परिवार की मदद के लिए जो आश्वासन दिए गए थे वे पूरे नहीं किए गए हैं। उनके पति को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया और बेटी को सरकारी नौकरी भी नहीं दी गई। इनके अलावा आर्थिक रूप से मदद करने के जो वादे किए गए थे, वे भी नहीं मिले। 

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि सुरेन्द्र सिंह के आश्रितों को राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारी के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के अनुरूप सबिता कुमारी के किसी आश्रित को नायब तहसीलदार या वेतनमान संख्या 10-11 में सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने वाले पदों में से किसी एक पद पर नियुक्ति दी जाए। साथ-साथ राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज में शिथिलता देते हुए 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि दिलवाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
मध्यप्रदेश के बैतूल में अब्दुल नईम के निर्माणाधीन स्कूल को अवैध बताकर ढहाने पर ओवैसी और कांग्रेस ने सरकार को...
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला 
बकाया आबियाना नहीं चुकाने वाले किसानों को मिलेगी सख्त चेतावनी, सिंचाई सुविधा होगी बंद