परिवार की महिलाओं से चोरी करवाने वाला सरगना गिरफ्तार : गैंग की महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में करतीं थीं वारदात, चोरी कर हो जाती थी फरार 

वारदात में शामिल चार महिलाओं को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है

परिवार की महिलाओं से चोरी करवाने वाला सरगना गिरफ्तार : गैंग की महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाके में करतीं थीं वारदात, चोरी कर हो जाती थी फरार 

टीम ने अर्जुन को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी गर्इं। अर्जुन को खोहनागोरियान और चोरी की ज्वैलरी खरीदने वाले महावीर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। 

जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जो अपने ही परिवार की महिलाओं से चोरी की वारदात कराता था। यह चोर पहली बार गिरफ्तार हुआ है। पुलिस टीम ने विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, बैनाड रोड, रेलवे स्टेशन, खोहनागोरियान, आगरा रोड पर लगातार 11 माह तक दबिश देकर खो- नागोरियान इलाके से गिरफ्तार कर लिया। टीम ने इस चोर के साथ चोरी की ज्वैलरी खरीदने वाले ज्वलैर को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित पिछले करीब तीन साल से लगातार चोरी की वारदात करवा रहा है। अब तक महिलाओं से 50-60 वारदातें करवा चुका है। इस गिरोह की महिलाएं बसों, ऑटो रिक्शा एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में गोल्ड एवं चांदी की ज्वैलरी चोरी कर फरार हो जाती हैं। इस गिरोह ने जयपुर शहर के आसपास अस्थाई ठिकाने बना रखे हैं। 

वारदात में शामिल चार महिलाओं को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपित कांगिया अर्जुन विनोद भाई (28) बेरोतनाथ भाव नगर गुजरात हाल लूणियावास गोनेर रोड कानोता और महावीर प्रसाद (44) अमरपुरा सामोद जयपुर ग्रामीण हाल किराएदार राजीव नगर विद्याधर नगर हाल विद्याधर नगर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 55 वर्षीय संगीता पुरोहित ने पांच मई 2025 को रिपोर्ट दी कि वह शाम चार बजे बर्मीज कॉलोनी में अपने परिचित से मिलने गई थी। वहां से ई-रिक्शा से वापस लौटते समय पांच अन्य महिलाऐं बैंठी थीं। जिनमें दो उसके पास और दो सामने बैठीं थीं। जब उसने पोलोविक्ट्री के पास उतरकर पर्स चैक किया और पैसे देने के लिए उसमें रखा छोटा पर्स देखा तो नहीं मिला। टीम ने जांच कर 16 मई की वारदात करने वाली चार महिलाओं अंजनी, सुशीला, पिंकी और वसन को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ अर्जुन ने ये वारदात करवाई हैं। टीम ने अर्जुन को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी गर्इं। अर्जुन को खोहनागोरियान और चोरी की ज्वैलरी खरीदने वाले महावीर सोनी को गिरफ्तार कर लिया। 

 

Tags: gangsters

Post Comment

Comment List

Latest News

निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन निजीकरण के विरोध में लामबंद हुए जलदायकर्मी, विभाग के मुख्य अभियंता को दिया ज्ञापन
जलदाय विभाग द्वारा निजीकरण एवं तकनीकी कर्मचारियों को निजी कंपनियों के अधीन करने के विरोध में राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित...
निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा