‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला विंग जयपुर की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला विंग जयपुर की नवीन कार्यकारिणी ने ली शपथ
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला विंग जयपुर की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित। विधायक कालीचरण सर्राफ ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मंजू अग्रवाल को पांचवीं बार जिला अध्यक्ष बनाया।

जयपुर। शहर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन महिला विंग, जयपुर की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया। प्रदेश अध्यक्षा अलका अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री संगीता गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। समारोह में विधायक कालीचरण सर्राफ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम संदेश को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी में मंजू अग्रवाल को लगातार पांचवीं बार जयपुर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सीए अंजलि गाड़िया को सचिव तथा सीए दर्शिका अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समारोह में अलका सर्राफ, आशीष सर्राफ, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं सीमा सर्राफ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। अंत में प्रेरणा अग्रवाल ने अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, रिजिजू बोले- विपक्ष के हर मुद्दे पर सरकार चर्चा को तैयार
मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष से सदन सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा।...
टीकाराम जूली का कानून व्यवस्था को सरकार पर हमला, कहा- अपराध होने से पहले प्रभावी कार्रवाई कर वारदात को रोकना पुलिस का काम
ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म : फाइनेंसर गिरफ्तार, आरोपी से लिए थे 2 लाख रुपए
आमजन के मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस : लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का प्रयास उचित नहीं, सैलजा ने कहा- सरकार को युवाओं और किसानों के सवालों का देना होगा जवाब
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, चपेट में आने से युवक की मौत
संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार
नेतन्याहू की संभावित न्यूयॉर्क यात्रा पर गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों की समीक्षा जारी, ममदानी ने कहा- अधिकार के अनुरूप करेंगे कार्रवाई