महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए राज्य सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री

महिला प्रतिनिधियों एवं प्रतिभाशाली छात्रों के साथ बजट पूर्व संवाद

महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए राज्य सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 10 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों पर 1 लाख 37 हजार से अधिक पौधरोपण किया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप राज्य सरकार युवा, महिला, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उद्यमिता के लिए गत एक वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिला प्रतिनिधियों के सभी सुझावों पर विचार कर उन्हें बजट में यथासंभव शामिल करेगी। शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में महिलाओं एवं प्रतिभाशाली छात्राओं के साथ बजट पूर्व संवाद में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार भी सशक्त होता है। सशक्त समाज बनता है और एक अच्छे राष्ट्र का विकास होता है। हमारी सरकार पहले ही दिन से इसी सोच के साथ काम कर रही है। 

महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू कर बालिका के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने तक उन्हें सात किश्तों में एक लाख रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत बैंकों के माध्यम से महिलाओं को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कालीबाई भील महिला संबल शिक्षा सेतु योजना से 58 हजार से अधिक बालिकाओं को नि:शुल्क माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा हासिल करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के माध्यम से 85 हजार महिलाओं एवं बालिकाओं को रोजगारमूलक, डिजिटल कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया है। कालीबाई भील उड़ान योजना के जरिए एक करोड़ 22 लाख से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्रों के माध्यम से 1 लाख 50 हजार महिलाओं और बालिकाओं को परामर्श सेवाएं प्रदान की गई हैं। राज्य के 246 पुलिस सर्किल थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र और 37 वन स्टॉप सखी केंद्रों के माध्यम से 40 हजार महिलाओं को परामर्श दिया गया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 4 हजार से अधिक जोड़ों को साढ़े दस करोड़ रुपए का अनुदान दिया गया है। राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के लिए शारीरिक एवं मानसिक प्रशिक्षण, ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं करियर काउंसलिंग जैसे जरूरी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 10 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों पर 1 लाख 37 हजार से अधिक पौधरोपण किया गया है। 40 हजार से अधिक बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाकर इस योजना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम संतान के जन्म के समय दी जाने वाली राशि 5 हजार से बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए कर दी है। इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका लाभ महिलाओं को पहुंचाया जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद