फिल्म छावा से अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने किया रिवील 

विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका

फिल्म छावा से अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने किया रिवील 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं।

फिल्म छावा से विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के शानदार लुक के बाद, अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। फिल्म छावा के मेकर्स मेडॉक फिल्मस ने अक्षय खन्ना के किरदार का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में अक्षय को मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में देखा जा सकता है।पोस्टर्स रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है,'डर और दहशत का नया चेहरा। मुगल साम्राज्य के क्रूर शासक मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में प्रस्तुत हैं अक्षय खन्ना।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

 

Read More संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान

Read More ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज : फिल्म ऐतिहासिक कहानी पर आधारित, मराठी और हिंदी भाषा में होगी रिलीज

Read More ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम : मिस एण्ड मिसेज राजस्थान ग्लैमर 2026 का ग्रैंड फिनाले, फाइनलिस्ट्स करेंगी प्रतिभा का प्रदर्शन

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ