भाजपा में आखिर कब बनेगा निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष? पूरे नहीं हो पा रहे मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव

20 जनवरी तक सभी मंडलों के अध्यक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए थे

भाजपा में आखिर कब बनेगा निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष? पूरे नहीं हो पा रहे मंडल और जिला अध्यक्षों के चुनाव

भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नए निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बनने का इंतजार फिलहाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नए निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बनने का इंतजार फिलहाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। राजस्थान में नवंबर महीने में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन पार्टी में संगठन चुनाव की रफ्तार धीमी होने के कारण अभी तक पूरे मंडलों के अध्यक्ष भी नहीं बन पाए हैं। वही बूथ पर भी कमोबेश यही स्थिति है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने 51,735 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और कार्यकारिणी बनाने का काम नवंबर के शुरुआत में ही शुरू कर दिया था, लेकिन 42000 के करीब बूथों पर ही पार्टी की टीम बन पाई है। अभी भी 10,000 के करीब बूथ पर पार्टी की टीम नहीं बनी है। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की फटकार के बाद अभी तक भी करीब 900 मंडलों पर ही पार्टी मंडल अध्यक्ष बन पाई है, जबकि बीएल संतोष 20 जनवरी तक सभी मंडलों के अध्यक्ष बनाए जाने के निर्देश दिए थे। 

मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन में भी विवाद हो गया है। मंडलों में अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्तियां पार्टी कार्यालय में विधायक, सांसद और अन्य बड़े नेता देकर गए हैं। ऐसे में उनकी भी सुनवाई राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी की अध्यक्षता में बनी अपील समिति की बैठक में चल रही है। वर्तमान परिदृश्य से लगता है कि जनवरी माह में भाजपा के केवल मंडल अध्यक्ष ही बन पाएंगे। ऐसे में 44 जिला इकाइयों के जिला अध्यक्ष और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फरवरी माह में ही होने की उम्मीद नजर आ रही है।

Tags:    bjp

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर बढ़े कीमती धातुओं के भाव, सोना 700 रुपए महंगा, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी वायदा बाजार की तेजी का असर : फिर बढ़े कीमती धातुओं के भाव, सोना 700 रुपए महंगा, चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी
हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
मोदी और कतर के अमीर शेख के बीच बातचीत : भारत-कतर के बीच संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का लिया निर्णय 
हिसार-कोयम्बटूर साप्ताहिक रेलसेवा रोहा स्टेशन पर करेगी ठहराव
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : इंजेक्शन की शीशियों के साथ पकड़े 3 आरोपी, नवयुवकों को नशे की लत लगाने के लिए कर रहे थे एविल इंजेक्शन की आपूर्ति 
कांग्रेस ने व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि, कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
आधी रात को चुनाव आयुक्त की नियुक्ति मोदी की असभ्यता : मुख्य न्यायाधीश को समिति से हटाकर चुनावों की निष्पक्षता पर बढ़ाई चिंता, राहुल ने और क्या कहा..?
परीक्षा से पहले कोर्स पूरा करवाओ, कोर्स अधूरा, क्लासें बंद