केजरीवाल सरकार ने किया 382 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य घोटाला, भ्रष्टाचार के बारे में बता रही कैग रिपोर्ट : माकन

 ‘आप के पाप’ नाम से हम लगातार कैंपेन चला रहे हैं 

केजरीवाल सरकार ने किया 382 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य घोटाला, भ्रष्टाचार के बारे में बता रही कैग रिपोर्ट : माकन

कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी पर 382 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य घोटाला करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आम आदमी पार्टी पर 382 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य घोटाला करने का आरोप लगाया है। माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में एक पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था और उस वक्त एक नेता कैग की रिपोर्ट लाकर कांग्रेस के खिलाफ झंडा उठाते थे, लेकिन अब वही कैग रिपोर्ट उनके भ्रष्टाचार के बारे में बता रही है। उन्होंने कहा कि कैग की 14 रिपोटर्स सामने आयी हैं, जो केजरीवाल सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की जो रिपोर्ट आई है, उसमें एक रिपोर्ट काफी गंभीर है। यह रिपोर्ट इंगित करती है कि राष्ट्रीय राजधानी में 382 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य घोटाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दिल्ली में तीन अस्पतालों के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन केजरीवाल सरकार में इसके निर्माण में लगातार देरी की गयी, जिसके कारण निविदा का पैसा बढ़ता गया। उन्होंने बताया कि केजरीवाल सरकार को बताना चाहिए आखिर यह भ्रष्टाचार कैसे हुआ?उन्होंने कहा कि बुराड़ी के इंदिरा गांधी अस्पताल और मौलाना आजाद दंत अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 314 करोड़ रुपए इंदिरा गांधी अस्पताल के निर्माण में लगाए गए। 

माकन ने कहा कि ‘आप के पाप’ नाम से हम लगातार कैंपेन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार कैग रिपोर्टों को विधानसभा के पटल पर नहीं रखती है, जो उनकी मंशा को भी बता रही है। चोर की दाढ़ी में तिनका होता है। उन्होंने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, केजरीवाल, केजरीवाल नहीं, फर्जीवाल है और वह राष्ट्र विरोधी भी हैं।

 

Read More तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी

Read More इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद एक्शन मोड में तमिलनाडु सरकार: तमिल पीड़ितों की मदद के लिए बनाया कंट्रोल रूम, गैर जरूरी यात्रा नहीं करने की सलाह

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन कैलादेवी मेले के लिए अस्थायी बस परमिट पर रोक की मांग : पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु, रोडवेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में बसों का होता है संचालन
कैलादेवी मेले (13 मार्च–3 अप्रैल) में निजी बसों के अस्थायी परमिट पर रोक की मांग। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, अस्थायी...
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से 3 फ्लाइट्स रद्द, यात्रियों को काफी परेशानी
कुछ ‘मृत’ मतदाता अभी जीवित : ममता ने लगाया आरोप, बोली- जीवित लोगों को मृत बता रहा चुनाव आयोग
एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 
अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत