घर के बाहर खड़ी कार चोरी : चोर ने तोड़ा कार का शीशा, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की वारदात

वाहन चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई 

घर के बाहर खड़ी कार चोरी : चोर ने तोड़ा कार का शीशा, सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की वारदात
आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी चोरी कर ली।

जयपुर। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने कार का शीशा तोड़कर गाड़ी चोरी कर ली। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन अब तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाने के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जगदीश ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर गुरजीत सिंह ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टाटा हैरियर गाड़ी 19 जनवरी को रात 10 बजे अपने मकान के बाहर खड़ी की थी। 
20 जनवरी की सुबह 12:31 बजे जब डॉक्टर गुरजीत सिंह ने बाहर आकर देखा, तो गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने गाड़ी को आसपास ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है। फुटेज के अनुसार एक आई 10 कार घटनास्थल पर पहुंचती है। उसमें से एक युवक हैरियर के पीछे कार लगाता है और कार के दूसरी तरफ से निकलकर शीशा तोड़ता है। कुछ हलचल होने पर आरोपी अपने साथी के साथ वापस कार में बैठकर चला जाता है। कुछ देर बाद बदमाश फिर लौटते हैं और टूटे शीशे से गाड़ी में घुसकर उसे चोरी कर ले जाते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कराई और अपराध स्थल की गहन जांच की। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है। सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत